अटल जी की उपलब्धियां: मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज, अंत्योदय योजना, और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अटल जी ने अपने छह दशक के राजनीतिक जीवन में कभी कोई कलंक नहीं आने दिया। वे एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने सबको साथ लेकर चलने का सामर्थ्य दिखाया।