
अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जानें सभी प्रमुख अवकाश और वीकेंड पर असर
UP Public Holiday 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची जारी कर दी है। कुल 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं, जिनमें से तीन शनिवार और तीन रविवार को पड़ेंगे। इसके अलावा, चार सोमवार को भी अवकाश घोषित किए गए हैं। इन छुट्टियों से पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त राहत मिलेगी। हालांकि, शनिवार और रविवार को पड़ने वाले अवकाश कुछ कर्मचारियों को निराश कर सकते हैं।
अगले साल कई त्योहार ऐसे हैं जो वीकेंड के करीब पड़ने के कारण कर्मचारियों के लिए लंबी छुट्टी का अवसर प्रदान करेंगे।
होलिका दहन और होली (13-14 मार्च): गुरुवार और शुक्रवार की छुट्टी के साथ, यह वीकेंड मिलाकर चार दिन की लगातार छुट्टी का मौका देगा।
दीपावली और उसके बाद के त्योहार (20-23 अक्टूबर): दीपावली सोमवार को होगी, इसके बाद 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भैया दूज का अवकाश रहेगा।
दशहरा और गांधी जयंती (1-2 अक्टूबर): दशहरा (महानवमी) बुधवार को और गांधी जयंती गुरुवार को पड़ेगी।
2025 में, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), रामनवमी (6 अप्रैल), और मोहर्रम (6 जुलाई) रविवार को आएंगे। वहीं, बकरीद (7 जून), रक्षा बंधन (9 अगस्त), और जन्माष्टमी (16 अगस्त) शनिवार को पड़ेंगे।
चार सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं:
31 मार्च: ईद-उल-फितर
14 अप्रैल: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
12 मई: बुद्ध पूर्णिमा
20 अक्टूबर: दीपावली
इन अवकाशों से उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो सप्ताह में पांच दिन काम करते हैं।
14 जनवरी: हजरत अली का जन्मदिवस (मंगलवार)
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (रविवार)
13 मार्च: होलिका दहन (गुरुवार)
14 मार्च: होली (शुक्रवार)
26 फरवरी: महाशिवरात्रि (बुधवार)
31 मार्च: ईद-उल-फितर (सोमवार)
6 अप्रैल: रामनवमी (रविवार)
10 अप्रैल: महावीर जयंती (गुरुवार)
14 अप्रैल: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (सोमवार)
7 जून: बकरीद (शनिवार)
9 अगस्त: रक्षा बंधन (शनिवार)
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस (शुक्रवार)
16 अगस्त: जन्माष्टमी (शनिवार)
1 अक्टूबर: दशहरा (महानवमी) (बुधवार)
2 अक्टूबर: गांधी जयंती और विजयदशमी (गुरुवार)
20 अक्टूबर: दीपावली (सोमवार)
22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा (मंगलवार)
23 अक्टूबर: भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती (बुधवार)
5 नवंबर: गुरुनानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा (बुधवार)
25 दिसंबर: क्रिसमस डे (गुरुवार)
छुट्टियों का प्रभाव: पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह वाले कार्यालयों के लिए खास
जिन कार्यालयों में सप्ताह में पांच दिन काम होता है, उनके कर्मचारियों के लिए 2025 छुट्टियों के लिहाज से बेहद खास रहेगा। वीकेंड के साथ जुड़ने वाले अवकाश लंबी छुट्टियों का मौका देंगे।
होलिका दहन और होली (13-14 मार्च): गुरुवार और शुक्रवार की छुट्टी के साथ, यह वीकेंड मिलाकर चार दिन की लगातार छुट्टी का मौका देगा।
दीपावली और गोवर्धन पूजा (20-23 अक्टूबर): दीपावली की छुट्टी के बाद 22 को गोवर्धन पूजा और 23 को भैया दूज का अवकाश रहेगा। 21 अक्टूबर को कार्य दिवस होगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
19 Dec 2024, 8:02 AM IST
Published on:
19 Dec 2024, 8:02 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश




