लखनऊ. एटीएस को एडिश्नल एसपी राजेश साहनी की मौत से पूरे यूपी प्रशासन व पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एटीएस मुख्यालय में अपने कमरे में साहनी ने आज सर्विस पिस्टल से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस के कुछ अफसर जब उनके कमरे में पहुंचे तो वहां जमीन पर उनका शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। इस घटना से पूरा पुलिस प्रशासन हैरत में पड़ गया है, वहीं यूपी के डीजीपी और एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए बयान दिया है।