7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Action Against Atique Ahmed: लखनऊ में माफिया अतीक अहमद की 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क

अतीक अहमद की लखनऊ के गोमतीनगर, भैसोंरा और बीबीडी थाना क्षेत्र इलाके मौजूद 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। ये कार्रवाई प्रयागराज पुलिस प्रशासन के इनपुट पर की गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Jyoti Singh

Oct 15, 2022

attachment_action_will_be_taken_today_on_property_worth_34_crores_of_mafia_atiq_ahmed.png

Action Against Atique Ahmed: बाहुबली नेता अतीक अहमद (Atique Ahmed) की लखनऊ में गोमतीनगर, भैसोंरा और बीबीडी थाना क्षेत्र में मौजूद 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क (Seized) कर दी गई है। ये कार्रवाई प्रयागराज पुलिस प्रशासन (Prayagraj Police Administration) के इनपुट पर की गई है। बता दें कि अतीक और उसके परिवार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। प्रशासन का शिकंजा लगातार अतीक पर कसता जा रहा है। इससे पहले उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत 14(1) की कार्रवाई की गई थी जिसमें प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अब तक करीब एक हजार करोड़ की सपंत्ति कुर्क की है। वहीं आज शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर, भैसोंरा और बीबीडी थाना क्षेत्र इलाके में मौजूद संपत्ति कुर्क की गई है। माफिया के खिलाफ 97 केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़े - जेवर के किसानों को दीवाली का तोहफा, आपसी सहमति से जमीन का मुआवजा देगी योगी सरकार

गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

अतीक अहमद फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। जबकि उसके दोनों बेटे और रिश्तेदार भी जेल में बंद हैं। दरअसल, इन दिनों प्रदेश सरकार माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत 14 (1) की कार्रवाई तेजी से कर रही है। इसी कड़ी में अतीक अहमद की करीब एक हजार करोड़ की संपत्ति अब तक पुलिस कुर्क कर चुकी है। जबकि शनिवार को उसकी गोमतीनगर स्थित 34 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।

यह भी पढ़े - ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं होगी, कोर्ट ने सुनाया फैसला

आठ करोड़ के बंगले हुए थे कुर्क

प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश मौर्या के मुताबिक, 14 सितंबर को फैजुल्लागंज के इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित अतीक अहमद के 8 करोड़ रुपये के बंगले को कुर्क किया गया था। जिसके बाद उसकी अन्य संपत्तियों की जानकारी हासिल की जा रही है। हाल ही में गोमतीनगर के विजयंत खंड में आवासी व व्यावसायिक और गोमतीनगर विस्तार के भैसोरा में दो बड़ी संपत्तियों की जानकारी जुटाई गईं थी। जिसपर कार्रवाई की गई। इससे पहले भी लखनऊ में अतीक अहमद के सीतपुर रोड पर करीब आठ करोड़ के बंगले को प्रशासन ने सीज कर दिया था। गौरतलब है कि अतीक अहमद रजिस्टर्ड माफिया और इंटरस्टेट 227 गैंग का सरगना है। उसके खिलाफ प्रदेश में 97 आपराधिक केसेस दर्ज हैं।