
UP Weather Alert
August Rain Alert:उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम के बदले मिजाज की वजह से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई । इसके अलावा, 29-30 अगस्त तक भी इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।
जन्माष्टमी के मौके पर भी 20 जिलों में तेज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके पीछे का कारण उत्तरी पश्चिमी बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र को बताया जा रहा है, जिसने मानसून की सक्रियता को बढ़ा दिया है।
आने वाले हफ्ते में 26 अगस्त से 30 अगस्त तक, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश, बादल गरजने और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। 26 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, और कई अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि आगरा, इटावा, झांसी और अन्य इलाकों में भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
Updated on:
26 Aug 2024, 8:19 AM IST
Published on:
26 Aug 2024, 8:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.