28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में मानसून हुआ बेईमान : कहीं सूखा, कहीं बाढ़;  सितंबर में होगी तेज बारिश, जानिए  नया  पूर्वानुमान

UP में मानसून का मिजाज बेहद असामान्य है। कहीं सूखा और कहीं बाढ़ का माहौल है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का पैटर्न बदल रहा है, जिससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ तो कुछ में सूखा पड़ रहा है। क्या सितंबर में उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है? जानिए मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 25 Aug 2024, 1:31 PM IST

UP Weather

UP Weather

UP में मानसून इस बार असामान्य तरीके से सक्रिय है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की और भारी बारिश का दौर जारी है, जबकि कई क्षेत्रों में बारिश की कमी देखी जा रही है। 22 अगस्त तक, प्रदेश के 52 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 22 जिलों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain: अगले 48 घंटे का मौसम अलर्ट: लखनऊ मंडल समेत सीतापुर और लखीमपुर भारी बारिश और आंधी

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, अब तक पूरे प्रदेश में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में बारिश के पैटर्न में बदलाव देखा गया है। इस बार बारिश का तरीका ऐसा है कि कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश हो रही है, जबकि कुछ में बिलकुल भी नहीं हो रही।

यह भी पढ़ें: IMD का अलर्ट: UP के 35 जिलों में मूसलाधार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

वहीं, पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में कम बारिश हुई है। पूर्वी यूपी के 42 जिलों में से 30 में कम बारिश हुई, जबकि पश्चिमी यूपी के 33 जिलों में से 20 में भी कम बारिश दर्ज की गई है। इसके कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जैसे कानपुर, उन्नाव, और लखीमपुर खीरी।

यह भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश और बाढ़ में CM Yogi बने संकटमोचक: राहत से पीड़ितों को मिली नई जिंदगी की राह

लखनऊ विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के प्रमुख प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों में मानसून का पैटर्न बदल गया है और यह अब एक महीने देरी से शुरू हो रहा है। वर्ष 2024 में भी यह पैटर्न दिखाई दे रहा है, जिसमें सामान्य बारिश की अपेक्षा से अधिक बारिश सितंबर में हो सकती है।

यह भी पढ़ें: UP Heavy Rain Alert: लखनऊ मंडल समेत UP के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 29 अगस्त तक मौसम रहेगा सुहाना

किस जिले में कितनी हुई बारिश:

.शामली: 80%
.गौतमबुद्ध नगर: 77%
.फतेहपुर: 61%
.अमेठी: 56%
.जौनपुर: 56%
.अमरोहा: 55%
.सहारनपुर: 53%
.चंदौली: 52%
.रायबरेली: 47%
.देवरिया: 51%
.उन्नाव: 45%
.औरैया: 98%
.एटा: 64%
.बस्ती: 63%
.बरेली: 29%
.बहराइच: 29%
.मुरादाबाद: 25%
.ललितपुर: 24%
.आगरा: 22%
.जालौन: 21%

बाढ़ से प्रभावित शहर

लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, हरदोई, अयोध्या, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बलरामपुर, बस्ती, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, सीतापुर, उन्नाव, महाराजगंज, बहराइच, गोंडा, पीलीभीत, सहारनपुर, बिजनौर, बांदा, हापुड़, बुलंदशहर, प्रयागराज, वाराणसी और जालौन में बाढ़ की समस्या।

आगामी दिनों का पूर्वानुमान

प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह के अनुसार, आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार मानसून की शुरुआत अच्छी रही है और उम्मीद है कि प्रदेश में बारिश का ग्राफ सामान्य हो जाएगा। मौसम में दिन के समय हल्की धूप और रात में भारी बारिश की उम्मीद है, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहेगा।