19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवनीश के अंदर छिपा है कोमल मन और एक कलाकार

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में अनूठे हैं अवनीश अवस्थी सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं अवनीश समयबद्धता और अनुशासनप्रिय हैं इन्हीं गुणों के कारण सीएम योगी के बन गए खासअवनीश अच्छे प्रशासक और अच्छे टीम लीडर भी हैंअवनीश के अंदर छिपा है कोमल मन और एक कलाकार

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Aug 04, 2019

Avnish is wonderful IAS officer

Avnish is wonderful IAS officer

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी कानपुर के रहने वाले हैं। एक जमाने में मैनचेस्टर ऑफ इंडिया कहे जाने वाले कानपुर से अवनीश अवस्थी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद ही उनका चयन आईएएस में हो गया। नौकरी के शुरुआत में उन्हें पूर्वांचल में तमाम जगहों पर पोस्टिंग मिलीं। फिर कलेक्टर के रूप में उन्हें गोरखपुर की जिम्मेदारी मिली। यही अवनीश अवस्थी की मुलाकात योगी आदित्यनाथ से हुई। बाद में उनका गोरखपुर से बेहद जुड़ाव हो गया। अवनीश की शादी एक साभ्रांत ब्राह्मण परिवार में मालिनी के साथ हुई। मालिनी कला प्रेमी हैं। और उनके गीत संगीत के इस हुनर को निखारने में अवनीश ने पूरा साथ दिया। आज मालिनी अवस्थी देश में ही नहीं पूरी दुनिया में अपने नाम और काम से पहचानी जाती हैं। भोजपुरी लोक गायिका के साथ भजन और फिल्मी दुनिया में भी मालिनी अवस्थी ने अपना अलग मुकाम बनाया है।

ऊपर वाले इस पूरे सीन में मालिनी अवस्थी के गीत संगीत और अवनीश अवस्थी के साथ के दृश्य।

जीवन और नौकरी के सफर में अपनी कर्मठता और ईमानदारी के बल पर अवनीश नित नई ऊंचाइयां छूते चले गए। राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक में इन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां निभाई। कभी पावर विभाग के सबसे पावरफुल अफसर बने तो कभी किसी विभाग को नए आयाम पर पहुंचाया। इनकी इन्हीं खूबियों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ जब सूबे के मुखिया बने तो उन्हें सूचना विभाग का मुखिया बनाने के साथ साथ धर्म और पर्यटन का भी जिम्मा दिया गया। प्रदेश की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट एक्सप्रेस वे से जुड़े विभाग यूपीडा को भी संभालने का उत्तरदायित्व मिला। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सूचना के साथ अब अवनीश को यूपी की कानून व्यवस्था को भी संभालने की जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया है। ऐसे में उनकी चुनौतियां बढ़ गयी हैं।


सचिवालय हो फिर मुख्यमंत्री के साथ उनके दौरे, अवनीश अवस्थी हरदम मुस्कराते हुए प्रशासनिक कार्य निपटाते रहते हैं। वह हमेशा फाइलों से जूझते और भागते दिखे हैं। फाइलों को संभालने के लिए उन्होंने कभी परिचरों का इंतजार नहीं किया। हर काम को एक मिशन के रूप में लिया और उसे समय से पूरा किया। अपनी इसी मेहनत से वे अपने अफसरों, सहयोगियों और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विश्वास जीतने में कामयाब रहे हैं। देखना होगा उप्र की कानून व्यवस्था को वह कितना पटरी पर ले आते हैं। एक उम्मीद तो जगी है। उम्मीदें जब फलीभूत होंगी तो सार्थक परिणाम आएंगे। इसी सार्थक परिणाम का यूपी की जनता को इंतजार है...