25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh Rampur Lok Sabha by-election : आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, जानें सुबह 9 बजे तक कितनी फीसद हुई वोटिंग

Azamgarh Rampur by election Voting Start आजमगढ़ उपचुनाव और रामपुर उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। दोनों सीटों पर मतदान के लिए वोटरों में उत्‍साह दिखाई दे रहा है। सुबह 9 बजे तक रामपुर में 7.86 फीसदी और आजमगढ़ में 9.21 फीसदी मतदान हुआ।

3 min read
Google source verification
ओडिशा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे पांच केंद्रीय मंत्री

ओडिशा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे पांच केंद्रीय मंत्री

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। और परिणाम 26 जून को आएंगे। मतदान के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। दोनों सीटों पर मतदान के लिए वोटरों में उत्‍साह दिखाई दे रहा है। सुबह 9 बजे तक रामपुर में 7.86 फीसदी और आजमगढ़ में 9.21 फीसदी मतदान हुआ। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव और सपा के कद्दावर नेता आजम खान के इस्तीफे की वजह से आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर 18 लाख, 38 हजार, 227 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 970249 पुरूष व 867942 महिला मतदाता और 36 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 70 कंपनी केंद्रीय बल, तीन कंपनी पीएसी, 17 थानों की पुलिस की निगरानी है। पुलिस ने लोकसभा क्षेत्र को 25 सेक्टरों में बांटते हुए 300 स्थानों पर जवानों को तैनात किया है। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में 1023 मतदान केंद्रों पर 2058 बूथ बनाए गए हैं। आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी की तरफ से धर्मेंद्र यादव मैदान तो भाजपा ने दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा ने शाह आलम उर्फ़ गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। रामपुर लोस उपचुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा के घनश्याम लोधी और सपा के आसिम राजा के बीच है।

पहले मतदान, फिर जलपान - सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और रामपुर के मतदाताओं से लोकसभा उपचुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, रामपुर और आजमगढ़ लोक सभा क्षेत्र में उप चुनाव का मतदान होना है. सभी सम्मानित मतदाता गण सुशासन और राष्ट्रवाद की विजय के लिए मतदान करने अवश्य जाएं. आपका एक वोट आपके क्षेत्र को भय मुक्त और अपराध मुक्त बनाएगा. अतएव, ध्यान रहे… पहले मतदान, फिर जलपान।

यह भी पढ़ें - Azamgarh Rampur by election : आजमगढ़ रामपुर उपचुनाव वोटिंग 23 जून को, बसपा पहुंचा सकती है सपा को नुकसान

नतीजे 26 जून को आएंगे - अजय कुमार शुक्ला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने केलिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा किया है। नतीजे 26 जून को आएंगे। अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप चुनाव में 35.45 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18.78 लाख़ पुरूष और 16.67 लाख महिला तथा 218 तृतीय ***** के मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर लोकसभा क्षेत्र में 6 और आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में 13 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहें हैं। आजमगढ़ में 1 महिला अभ्यर्थी भी चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़ें - लोस उपचुनाव : आजमगढ़ में अखिलेश और रामपुर में आजम की अग्निपरीक्षा!

उप चुनाव में कुल 4234 पोलिंग बूथ

अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उप चुनाव में कुल 4234 पोलिंग बूथ बनाए गए है। मतदान पर निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 2 सामान्य प्रेक्षक तथा 02 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इनके अतिरिक्त 291 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 40 जोनल मजिस्ट्रेट, 10 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 433 माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

आजम खां का राज्य पुलिस पर गंभीर आरोप

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव की वोटिंग के बीच आजम खां ने राज्य पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आजम खान ने कहा है कि यदि मतदान प्रतिशत गिरता है, तो दोष सरकार पर भी है। उन्होंने रातों-रात तबाही मचा दी। जीप और सायरन शहर (रामपुर) में हर जगह थे। वे लोगों को थाने ले गए, उन्हें पीटा और मैंने कुछ मनी ट्रांसफर के बारे में भी सुना है। यह शर्मनाक है। आजम ने कहा कि मैं पूरी रात से जागा हुआ हूं। हमारे लोकसभा उम्मीदवार गंज थाने, कोतवाली और सिविल लाइंस थाने (रामपुर में) गए थे। गंज थानाध्यक्ष का सबसे अभद्र व्यवहार रहा। उन्होंने हिंसा तक की। आजम खां ने बीती रात पुलिस की ओर से की गई हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं अपराधी हूं, मानता हूं... तो मेरा शहर भी ऐसा ही माना गया है। वे जो चाहें कर सकते हैं, हमें सहना होगा। अगर मुझे रहना है, तो मुझे सहना होगा।