11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी की हत्या का सामने आया यूपी कनेक्शन, ऑफिस से बाहर निकलते समय चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां

Baba Siddique Murder News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में उत्तर प्रदेश का कनेक्शन सामने आया है। तीन हमलावरों में से एक उत्तर प्रदेश का और दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 13 Oct 2024, 8:51 AM IST

baba siddique

Baba Siddique Murder News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने घटना के दो घंटे के भीतर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

ऑफिस से बाहर निकलते ही हुई हत्या

बाबा सिद्दीकी पर हमला उस समय हुआ जब वे ऑफिस से बाहर निकल रहे थे, और यह घटना रात साढ़े नौ बजे के करीब हुई। हमलावरों ने दशहरा उत्सव की आतिशबाजी का फायदा उठाते हुए उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह घायल हो गए और बाद में लीलावती अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: डासना मंदिर में 36 बिरादरियों की बुलाई गई पंचायत, यति नरसिंहानंद गिरि को लेकर लिए जाएंगे फैसले

दो संदिग्ध हिरासत में

घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई और उन्होंने दो संदिग्धों को पकड़ लिया है। जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का और दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है। अभी तक एक शूटर की पहचान नहीं हो पाई है।

बाबा सिद्दिकी की हत्या के पीछे कौन

बाबा सिद्दीकी को गोली मारने के बाद का वीडियो भी सामने आया है और संदिग्ध आरोपियों की तस्वीरें जारी की गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। बाबा सिद्दीकी बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त थे। उनकी हत्या को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं लेकिन जब तक पुलिस की जांच पूरी ना हो जाए तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।