
विश्व हिन्दू सेवादल के बदायूं जिला अध्यक्ष नेता प्रदीप कश्यप गिधौल गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार रात को घर नहीं लौटे थे। उनकी तलाश की गई तो शनिवार सुबह गांव से डेढ़ किमी दूर उनका गोली लगा शव मिला। 35 साल के प्रदीप का शव खेतों से गांव आने वाले रास्ते पर मिला।
खेतों को जा रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का आरोप भी गांव के ही लोगों पर है। इसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
दूसरों की रंजिश में गई प्रदीप की जान
गांव के कोटेदार मान सिंह और उसके छोटे भाई फुलवारी में एक साल पहले झगड़ा हो गया था। इस विवाद के बाद दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। पिछले दिनों एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए थे।
इंस्पेक्टर राजेश यादव ने प्रदीप को दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने को कहा था। उसके बाद प्रदीप दोनों के मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। वहीं कोटेदार का छोटा भाई समझौता करने को राजी नहीं था।
4 दिन पहले प्रदीप ने हत्या की आशंका को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी मामले के बीच प्रदीप कश्यप की हत्या हो गई।
गाड़ी रुकवाकर मारी गई गोली
गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार की रात प्रदीप की हत्या की गई है। वो सफारी गाड़ी से अपनी घर लौट रहे थे। उसी समय बीच रास्ते में गाड़ी को रुकवाकर गोली मारी गई। प्रदीप का शव उनकी गाड़ी के पास पड़ा मिला और वहीं पर एक तमंचा भी पाया गया।
Updated on:
19 Nov 2022 09:33 pm
Published on:
19 Nov 2022 08:52 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
