1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरीद पर किया है ऐसा तो आपके खिलाफ लिया जा सकता है बड़ा एक्शन, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश

सीएम योगी ने पुलिस प्रशासन व जिलाधिकारियों को इससे जुड़े कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 22 Aug 2018, 6:09 PM IST

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ. पूरा देश बकरीद का त्यौहार मना रहा है, वहीं इसी बीच सीएम योगी ने एक नोटिस जारी कर किया है, जिसमें उन्होंने पुलिस प्रशासन व जिलाधिकारियों को इससे जुड़े कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं। यह निर्देश राज्य में कहीं भी खुले में कुर्बानी देने व पशु के साथ सेल्फी लेने के संबंध में हैं। आपको बता कि बीते कुछ वर्षों से पशु की कुर्बानी के पहले व कुर्बानी के बाद जानवरों के साथ सेल्फी लेने का ट्रेंड सा चल गया है। लोग सेल्फी के बाद इसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर कर देते हैं, जिससे समुदायों में अक्सर विवाद हो जाते हैं। वहीं कुर्बानी के बाद पशु के खून को नाली में बहाया जाता रहा है। इसी के मद्देनजर सीएम योगी ने यूपी में कुछ निर्देश जारी किए हैं।

ऐसा न करने के दिए निर्देश-

सीएम योगी ने जारी किए गए निर्देश में साफ कहा है कि प्रदेश में कहीं भी खुले में पशु की कुर्बानी नहीं दी जाएगी और कुर्बानी वाले पशु के साथ सेल्फी लेना भी वर्जित है। सीएम योगी ने यूपी के सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की है और पुलिस प्रशासन को भी निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि जो कोई भी इन निर्देशों का अनुपालन नहीं करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किया ऐसा तो लिया जाएगा एक्शन-
सीएम ने उनसे कहा है कि पशु के वध के बाद बहने वाला खून भी आस-पास की नालियों में नहीं बहाया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने साइबर सेल को भी सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर बनाए रखने का आदेश दिए हैं। वहीं नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसी के साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को बकरीद के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और बिजली व पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने का भी पूर्ण निर्देश दिया है। योगी के इस निर्देश का कई मुस्लिम समूहों ने तहे दिल से स्वागत किया है और इसे एक अच्छा फैसला बताया है।