1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Eid-ul-Adha 2018: अखिलेश, शिवपाल यादव, राम नाईक ने दी बकरीद की बधाई, सीएम योगी ने की ये अपील

यूपी के सीएम, राज्यपाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव समेत कई राजनेताओं ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा पर संदेश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 Aug 2018, 10:34 PM IST

yogi akhilesh

Shivpal akhilesh Yogi

लखनऊ. ईद-उल-अज़हा के त्योहार को लेकर यूपी समेत देश भर में लोग उत्साहित हैं। वहीं यूपी के सीएम, राज्यपाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव समेत कई राजनेताओं ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अज़हा की हार्दिक बधाई दी है।

ये भी पढ़ें- राज्यपाल बनते ही लालजी टंडन ने दिया सबसे पहला बयान, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए कहा ये

अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव ने कहा ये-

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा," सभी देशवासियों को ‘ईद-उल-जुहा’ की दिली मुबारकबाद!" इसी के साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर समस्त प्रदेश व देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। एक बयान में उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा पवित्र आस्था का पर्व है। यह पर्व हमें खुदा के आदेश व पवित्र मूल्यों के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा कि यह सद्भाव, अमन व भाईचारे का पर्व भी है। सद्भाव व अमन की ताकत ही हमें वह मुकम्मल जमीन देती है, जिसपर मुल्क की कामयाबी की इबारत लिखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें- केशव प्रसाद मौर्य ने साझा किया अटल जी का बहुत खास वीडियो, अपनी पत्रकारिता और राजनीति से जुड़े उन्होंने खोले थे बड़े राज

सीएम योगी ने की अपील-

सीएम योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। वहीं उन्होंने सभी मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अज़हा त्यौहार को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनाएं।

राम नाईक ने कहा ये-

वहीं यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने सभी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा पर बधाई दी है। उन्होंने कहा ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी का पर्व है। जो गरीबों, जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करता है।