इमीग्रेशन अधिकारी एके भारद्वाज के अनुसार, यात्री के पास पश्चिम बंगाल के पते का आधार कार्ड भी मिला। गहन जांच में यात्री ने अपना नाम सुभ्रोनिल सरकार बताया, जो बांग्लादेश का निवासी है। उसने स्वीकार किया कि उसने मध्य प्रदेश के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। मुंबई में उसके खिलाफ पहले से ही एक एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) दर्ज है।