निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पाया कि कई नाविक भैसासुर घाट का उपयोग नाव बनाने और मरम्मत के लिए कर रहे हैं। इसके अलावा, गंगा का जलस्तर बढ़ने पर नावें घाट की रेलिंग से टकरा कर उसे क्षतिग्रस्त कर रही हैं। स्थानीय विक्रेताओं के कब्जे की भी जानकारी मिली। इन समस्याओं को देखते हुए, नगर आयुक्त ने कब्जाधारियों और नावों को घाट से हटाने के निर्देश दिए हैं।