मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा के नेता महिला सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद का करीबी है, और सपा ने अब तक इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है। सीएम योगी ने सपा नेताओं को समाज के लिए कोढ़ बताया और सपा पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।