ओपन जिम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं निखरेंगी। साथ ही, खेलो इंडिया सेंटर और आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेज में इंटरनेशनल स्तर के कोच द्वारा प्रशिक्षण से ये प्रतिभाएं और निखरेंगी। सरकार "एक जिला, एक खेल" (वन डिस्ट्रिक्ट, वन स्पोर्ट्स) योजना पर भी गंभीरता से काम कर रही है। हर जिले में खास खेलों को प्रोत्साहन देने और बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं व प्रशिक्षण देने की योजना है। मेरठ में बन रही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भी खेल प्रतिभाओं को निखारने में मील का पत्थर साबित होगी।