
Bank Holidays in august 2021 in up
लखनऊ. Bank Holidays in August 2021. इस अगस्त माह में कई त्योहार व मौके पड़ रहे हैं, जब बैंकों में छुट्टी रहेगी। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), रक्षा बंधन (Raksha Bandhan), श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) जैसे त्योहारों के अतिरिक्त मोहर्रम (Moharram) व कई और दिन जोड़ दें, तो कुल 10 दिन यूपी में बैंकों में काम नहीं होगा। इनमें सेकेंड और लास्ट Saturday (शनिवार) (Second Saturday) व चार रविवार तो शामिल हैं ही। तो यदि आप बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करवाना चाह रहे हैं, तो जरा छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें, जिससे आपको कोई परेशानी न हों। हालांकि बैंक कर्मी क्या, आम जनता भी इस बात से निराश हैं कि इस बार स्वतंत्रता दिवस, रक्षा बंधन दोनों पर्व रविवार को ही पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें दो अतिरिक्त छुट्टियां नहीं मिल पाएगी।
इन दिन रहेंगी बैंकों में छुट्टी-
1 व 8 अगस्त को रविवार पड़ रहे हैं। इसके अलावा 14 अगस्त को दूसरा शनिवार, 15 अगस्त को रविवार व स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी रहेगी। 19 अगस्त को मोहर्रम है। वहीं 22 अगस्त को रविवार है व रक्षा बंधन का त्योहार भी है। इसके अतिरिक्त 28 अगस्त को चौथा शनिवार को बैंकों में अवकाश है। साथ ही 29 अगस्त को रविवार है। 30 और 31 को कृष्ण जन्माष्टमी के कारण बैंक में कामकाज नहीं होगा। यह भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट https://rbi.org.in/ से प्राप्त हुई हैं।
देखें पूरी लिस्ट-
1 अगस्त- रविवार
8 अगस्त- रविवार
14 अगस्त- दूसरा शनिवार
15 अगस्त- रविवार व स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त - मोहर्रम (गुरुवार)
22 अगस्त- रविवार व रक्षा बंधन
28 अगस्त - चौथा शनिवार
29 अगस्त - रविवार
30 व 31 अगस्त- कृष्ण जन्माष्टमी
Published on:
01 Aug 2021 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
