5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यूटी पार्लर के भी नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, इन खास बातों का रखना होगा विशेष ख्याल

ब्यूटी पार्लर का कारोेबार अब फिर से जल्दी ही शुरू हो जाएगा, इस गाइडलाइन को करना होगा फॉलो

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

May 13, 2020

,

ब्यूटी पार्लर के भी नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, इन खास बातों का रखना होगा विशेष ख्याल,ब्यूटी पार्लर के भी नियमों में होंगे ये बड़े बदलाव, इन खास बातों का रखना होगा विशेष ख्याल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के हर जिले में लॉकडाउन के कारण सभी ब्यूटी पार्लर पूरी तरह से बंद हैं। खुलने के कारण महिलाएं अपने बाल कटवाने और आईब्रो सेट करवाने के लिए बेताब हैं। इसलिए महिलाएं अब ब्यूटी पार्लर शॉप खुलने के इंतजार में बैठी हैं। बता दें कि प्रदेश में लॉकडाउन के कारण लंबे समय से ठप पड़ा सैलून और ब्यूटी पार्लर का कारोेबार अब फिर से जल्दी ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी की गई है। सैलून और ब्यूटी पार्लर खुलने से अपने बालों, आईब्रो और फेस के लिए चिंतित हो रही महिलाओं की चिंता तो खत्म होंगी। साथ ही इनके संचालकों को भी थोड़ी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही बता दें कि लॉकडाउन में कुछ महिलाओं और युवतियों ने तो अपने घर में ही एक दूसरे की मदद से बाल काट लिये और यहां तक कि आईब्रो भी सेट कर लिया। इन महिलाओं ने तो ब्यूटी पार्लर खुलने का इंतजार भी नहीं किया। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को तो बाल काटना और आईब्रो सेट करना भी सीख लिया है।

बता दें कि अब ब्यूटी पार्लर खुलने के बाद आपको विशष बातों का ख्याल रखना होगा। अगर अगर महिलाएं और युवतियां बाल कटवाने और आईब्रो सेट करवाने के जाती है तो वह मास्क, ग्ल्ब्ज, पहने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग से भी पालन करना होगा। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लर पर ज्यादा लोगों को भीड़ लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए एक ब्यूटी पार्लर पर कम से कम 4 से 5 लोग ही होने चाहिए। अगर महिलाएं ब्यूटी पार्लर पर रहने के दौरान एक दूसरे से कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी बनाएं रखें।

ब्यूटी पार्लर खुलने पर इन बातों का रखें विशेष ख्याल

प्रदेश के सभी शहरों में ब्यूटी पार्लर बड़ी सावधानी के साथ खोले जाएंगे। इसके साथ ही सभी को इन खास नियमों का भी पालन भी करना होगा। ब्यूटी पार्लर में महिलाओं व युवतियों के इंतजार के लिए कोई जगह नहीं होगी। ब्यूटी पार्लर में महिलाओं व युवतियों को आपस में डेढ़ मीटर की दूरी बनानी होगी। ब्यूटी पार्लर में बाल सुखाने की मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ब्यूटी पार्लर में बाल काटते समय बाल काटने वालीं महिलाओं व युवतियों को ग्लब्ज पहनने होंगे। बाल कटने के दौरान दोनों लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। ब्यूटी पार्लर में आने वाली महिलाओं और युवतियों के नाम भी क्रमश: दर्ज किए जाएंगे। जिससे शंका होने पर उन लोगों की जीपीएस ट्रैकिंग की जा सकें।