लखनऊ. योगी आदित्यनाथ के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने सदन में एक बयान में कहा है कि राज्य में इस वक्त 21 लाख से अधिक रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं। प्रश्नकाल के दौरान श्रममंत्री ने कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि 30 जून 2018 तक उप्र में कुल 21,39,811 लोगों ने बेरोजगार होने का रजिस्ट्रेशन कराया है। मंत्री का कहना था कि सरकार ऐसे लोगों को जॉब फेयर के जरिए रोजगार के अवसर देने का काम कर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्या का कहना था कि सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सीमित हैं, जबकि प्राइवेट सेक्टर में यह संख्या अधिक है। इसलिए निजी क्षेत्र में रोजगार देने के प्रयास जारी हैं।