
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ अपने टीशर्ट को लेकर भी चर्चा में हैं। कई लोेग सवाल कर रहे हैं कि राहुल गांधी को सर्दी क्यों नहीं लग रही है? यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस सवाल का जवाब चुटीले अंदाज में दिया है। उन्होंने कहा कि हमने मेडिकल एक्सपर्ट से पूछा है कि वे उस जीवाणु के बारे में बताएं, जिसके शरीर में प्रवेश करने से कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ती।
इस पर तो रीसर्च हो रहा है- बृजेश पाठक ने कसा तंज
बृजेश पाठक से सवाल किया गया कि 50 साल के राहुल गांधी 30 हजार किमी की यात्रा भीषण ठंड में करते दिख रहे हैं, जबकि आपने कोट पहन रखा है। आखिर राहुल को ठंड क्यों नहीं लग रही है?
इस पर बृजेश पाठक ने कहा कि अब इस पर तो रिसर्च हो रहा है। अखबारों में बड़ी-बड़ी खबरें आ रही हैं कि इतनी ठंड में जब 3 डिग्री, 4 डिग्री टेंप्रेचर है। कोई व्यक्ति टीशर्ट में घूम रहा है तो प्रतिरोधक क्षमता कहां से मिली है? इस पर रीसर्च हो रहा है।
जीवाणु का पता कर रहे हैं चिकित्सा विज्ञान के माहिर लोग
पाठक ने आगे कहा, 'हमने अपने चिकित्सकों से, चिकित्सा विज्ञान के माहिर लोगों से पूछा है कि कौन सा ऐसा जीवाणु है, जो शरीर में उपस्थित होने के बाद वस्त्र नहीं पहनने पड़ते हैं तो उस जीवाणु के बारे में मुझे बताएं। रिपोर्ट आते ही आपको बताते हैं।'
राहुल गांधी से भी पुछा जा चुका है ये सवाल
राहुल गांधी ने भी ये सवाल हो चुका है कि कैसे वो इस ठंड में सिर्फ एक टीशर्ट में चल रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि लोग सर्दी से डरते हैं, इसलिए उन्हें ठंड लगती है। मैं नहीं डरता। इसके बाद बागपत में राहुल ने कहा कि लोगों को मेरी टीशर्ट नहीं किसानों के बच्चों के कपड़ों पर बात करनी चाहिए।
Updated on:
5 Jan 2023, 5:02 PM IST
Published on:
5 Jan 2023, 4:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.