1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी की टीशर्ट एक दिन म्यूजियम में रखी जाएगी, लोग देखा करेंगे: राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, पीएम रोज 4 बार कपड़े बदल रहे। जबकि इस आदमी ने एक टीशर्ट में सारी यात्रा कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 5 Jan 2023, 7:41 AM IST

bharat_jodo_tik_one.jpg

भारत जोड़ो यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में है। राहुल गांधी के यात्रा में सिर्फ एक टीशर्ट पहनने को लेकर मीडिया में चर्चा है। इस पर किसान नेता राकेश टिकैत की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि राहुल बड़ा काम कर रहे हैं।

राकेश टिकैत ने राहुल को ठंड ना लगने के सवाल पर एक टीवी चैनल पर कहा, जो आदमी चलता है, इसका ठंड नहीं लगती है। सड़क पर चलोगे तो ठंड क्यों लगेगी।

टिकैत ने आगे कहा, ये आदमी एक इतिहास लिख रहा है कि पूरे भारत की यात्रा एक टीशर्ट में कर दी। ये टीशर्ट म्यूजियम मे रखी जाएगी। लोग देखा करेंगे कि जब एक पीएम रोज चार ड्रेस बदलते थे, तो ये आदमी एक ही टीशर्ट में सारा देश घूम गया था।

राहुल जो ठान ले, वो कर देता है: टिकैत
राकेश टिकैत ने आगे कहा, ''राहुल गांधी जिद्दी है, जिस काम को ठान लेगा करेगा। एक बार जून के महीने में एक कार्यक्रम में इनके साथ मैं गाड़ी के ऊपर बैठ गया, मुझे पसीना आ रहा था और इनको कोई फर्क नहीं पड़ा।''

एक और किस्सा सुनाते हुए टिकैत ने कहा कि एक बार वो राहुल के साथ हेलीकॉप्टर में भी सफर कर चुके हैं। तब हमने देखा कि सबके साथ पुलाव खा लिया, उसी में से पायलट को भी दे दिया।

'राहुल ने बहुत अच्छा भूमि अधिग्रहण बिल बनवाया था'
राकेश टिकैत ने कहा कि यूपीए-2 के समय राहुल गांधी का किसानों के हक में भूमि अधिग्रहण कानून बनाने में भी काफी अच्छा रोल रहा था। इस कानून को मोदी सरकार ने बदल दिया। मौजूदा सरकार व्यापारी साथियों को मदद करने के लिए किसानों की जमीन छीनना चाह रही है। इनकी निगाह जमीन छीनने पर है।

हरियाणा में 9 तारीख में राहुल से मिलेंगे टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि वो यूपी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे। उनकी हरियाणा में राहुल के साथ 9 जनवरी को बैठक होगी। इसमें किसानों के मुद्दों पर राहुल और दूसरे कांग्रेस नेताओं से बातचीत की जाएगी। जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां के किसानों की परेशानी उनको बताई जाएगी।

आज शामली में है राहुल की यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को यूपी में आई है। आज यानी बुधवार को ये यात्रा बागपत में थी। जिसके बाद शाम को ये यात्रा शामली जिले के ऐलम में पहुंच जाएगी।


यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा में पहुंची शूटर दादी प्रकाशी तोमर, राहुल गांधी से की मुलाकात

सितंबर में शुरू हुई ये यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरते हुए यूपी आई है। यात्रा उत्तर प्रदेश से गुरुवार को यात्रा हरियाणा के लिए चली जाएगी।

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा- बागपत में बोले राहुल- मेरी टीशर्ट नहीं किसान के बच्चों के कपड़े देखिए

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश