1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत जोड़ो यात्रा: बागपत में बोले राहुल- मेरी टीशर्ट नहीं किसान के बच्चों के कपड़े देखिए

राहुल बोले- भारत यात्रा के वही मुद्दे हैं, जो देश के युवाओं के हैं। हम किसानों की बात कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 4 Jan 2023, 7:31 PM IST

rahhul_bbarayuut.jpg

भारत जोड़ो यात्रा इस समय उत्तर प्रदेश में है। बुधवार को बागपत के बड़ौत में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे इस यात्रा के मुद्दे वहीं हैं, जो देश के गरीब लोगों के हैं। हम बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर बात कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि देश में लाखों युवा बेरोजगार हैं। डिग्री लेकर घरों में बैठे हैं। जो लोग सेना में नौकरी पाते थे, अग्निवीर लाकर उसकी उम्मीद भी खत्म कर दी गई। अग्निवीर में 4 साल बाद निकाल दिया जाएगा और पेंशन भी नहीं मिलेगी।

मेरी टीशर्ट पर बात मत कीजिए: राहुल
राहुल गांधी के यात्रा में सिर्फ एक टीशर्ट पहनने को लेकर मीडिया में चर्चा है। इस पर उन्होंने कहा, यात्रा को इतने दिन हो गए मुझे न ठंड लगती है न थकान होती है। फिर लोग पूछते हैं टीशर्ट में कैसे घूम रहे हो। मेरे साथ किसान भी टीशर्ट में रहते हैं लेकिन उनपर बात नहीं होती। किसान के बच्चे के पास स्वेटर नहीं है, उसकी शर्ट फटी है। इस पर बात की जानी चाहिए।

राहुल ने कहा, डर को नफरत में बदलना बहुत आसान है। भाजपा का काम है कि किसान को डराओ, मज़दूर को डराओ, युवा को डराओ और उनके डर को नफरत में बदल दो। इसलिए मैं युवाओं से कहता हूं कि आप डरो मत।

आज शामली पहुंची राहुल की यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को यूपी में आई है। आज यानी बुधवार को ये यात्रा बागपत में थी। जिसके बाद शाम को ये यात्रा शामली जिले के ऐलम में पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें: 'भारत जोड़ो यात्रा' में जयंत का मिला सा‌थ, माया और अखिलेश का आशीर्वाद; 2024 में कांग्रेस से मिलाएंगे हाथ?

सितंबर में शुरू हुई ये यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से होकर गुजरते हुए यूपी आई है। यात्रा उत्तर प्रदेश से गुरुवार को यात्रा हरियाणा के लिए चली जाएगी।