
खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का फुल वीडियो सांग 'आजा राजा किस कर'
(Entertainment) भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। खेसारी लाल के वीडियो सॉन्ग आजकल खूब पॉपुलर हो रहे हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव और रितु सिंह का भोजपुरी फिल्म बापजी से फुल वीडियो सांग 'आजा राजा किस कर' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
इस गाने के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 'आजा राजा किस कर' गाने में खेसारी लाल एकदम हैंडसम हंक लग रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस रितु सिंह गाने में मॉडर्न लुक में नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनो ने काफी तगड़ा डांस किया है। डांस के साथ- साथ गाने में रितु और खेसारी की केमिस्ट्री काफी हॉट और बोल्ड है। गाने में दोनो ही मॉडर्न लुक में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखिए खेसारी का लाल ये नया गाना.... https://youtu.be/em2kQYi4ZCY
(Entertainment) खेसारी लाल के इस नए वीडियो सॉ़न्ग को सुपरस्टार ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। 'आजा राजा किस कर' गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, वहीं इसका जबरदस्त म्यूजिक ओम झा ने कंपोज किया है। ये गाना खेसारी लाल की फिल्म 'बापजी' से लिया गया है। इस फिल्म के सभी गानों को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला है। ये गाना 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
(Entertainment) उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जायसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पांडेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।
Published on:
23 Apr 2022 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
