
निर्देशक पराग पाटिल ने दिया खेसारी लाल यादव को अलग रूप रंग
लखनऊ ,भोजपुरी फिल्म 'बोल राधा बोल' के निर्देशक पराग पाटिल ने हमेशा ही कुछ अलग और अनोखा किया है। पराग और खेसारी की फिल्मों में निर्माता बदले, लेकिन पराग और खेसारी की जोड़ी नहीं बदली। खेसारी की हर फिल्म में पराग पाटिल ने उन्हें एक अलग रूप रंग में दिखाया है। पराग हमेशा से ही फिल्मों में एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने खेसारी के साथ आई अब तक हर सिनेमा में उनको एक यूनिक तरीके से प्रजेंट किया है। चाहे वो संघर्ष हो या बोल राधा बोल हो।
जैसे मि संघर्ष में पराग ने खेसारी की उम्र बढ़ते हुए उन्हें एक बुजुर्ग के रूप में दिखा, तो वही लिट्टी चोखा में खेसारी एक सीधे साधे गांव के परिवेश में रहने वाले व्यक्ति के किरदार में नजर आए। वही हालिया रिलीज आशिकी में खेसारी लाल यादव एक बार फिर से एक अलग गेटप में दिखाई दिए। जिसमें वे एक ब्राह्मण समाज से तालुक रखते हैं और अचानक से किसी के प्यार में पड़कर साधु संन्यासी वाले रूप में हाथ में चिलम लिए दिखाई देते हैं। अब पराग पाटिल और खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म बोल राधा बोल आ रही हैं। जिसमे पराग ने खेसारी को अपनी उम्र से 10 साल छोटा दिखाया है। इनके इस लुक की चर्चा खूब हो रही है।
इस मुद्दे पर निर्देशक पराग पाटिल ने कहा कि मैं कहानी के मुताबिक खेसारी का लुक सोचता हूँ। अगर कहानी किसी पिता की हैं तो संघर्ष जैसे रूप खेसारी पर अच्छा लगता है। वही अगर हम बोल राधा बोल की बात करे तो इसमें खेसारी को हम अलहड़ व्यक्ति के रूप देना चाहते थे जोकि उन पर सूट भी कर रहा हैं। फिल्म बोल राधा बोल मेरी अब तक कि सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होने वाली हैं। जो भोजपुरिया दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी की भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा सिनेमा में भी बन सकता हैं क्या।
Published on:
29 Mar 2022 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
