1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशी दुबे की जमानत पर बोले अखिलेश यादव- ये बीजेपी के अन्याय की हार

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि खुशी दुबे की जमानत ‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न’ के दुष्प्रयासों की करारी हार है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nazia Naaz

•

Updated: 4 Jan 2023, 8:02 PM IST

2020 में हुआ था बिकरू कांड

कानपुर के बिकरू कांड में मुख्‍य आरोप‍ित अमर दुबे की पत्‍नी खुशी दुबे को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा।

सपा प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा कि खुशी दुबे की जमानत ‘भाजपा के अन्याय और नारी उत्पीड़न’ के दुष्प्रयासों की करारी हार है। भाजपा याद रखे अंततः जीत न्याय की ही होती है; अहंकार की नहीं।

ये भी पढ़ें: बिकरू कांड में ढेर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को मिली जमानत

2020 में हुआ था बिकरू कांड

दो जुलाई 2020 की रात बिकरू गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरू गांव पहुंची थी। पुलिस ने उसे भी आरोपी बना जेल भेज दिया था।

खुशी का व्यवहार दूसरे कैदियों के साथ अच्छा नहीं था- यूपी सरकार

खुशी दुबे की जमानत पर यूपी सरकार ने अपना बयान दिया है। यूपी सरकार ने बताया कि जेल से आई रिपोर्ट के मुताबिक खुशी का व्यवहार दूसरे कैदियों के साथ अच्छा नहीं था। उसने दूसरे कैदियों के साथ झगडे किए थे । यूपी सरकार के मुताबिक, खुशी गिरोह को फिर से सक्रिय कर सकती हैं।

बिकरू केस में शुरू हुआ ट्रायल

सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि अब इस केस में ट्रायल शुरू हो गया है। इस वजह से उसे जेल में रखने की जरूरत नहीं है। साथ में सुप्रीम कोर्ट ने खुशी को हर हफ्ते पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहा है। कोर्ट ने सेशन कोर्ट को खुशी की जमानत के लिए शर्तें तय करने का भी निर्देश दिया है।