
भाजपा सांसद रवि किशन (बांये), पाक के विदेश मंत्री बिलावल (दांये)
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में दिए गए बयान पर गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने बिलावल से भारत की बजाय पाकिस्तान की ओर ध्यान देने को कहा है।
रवि किशन ने बिलावल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र बयान बौखलाहट का परिणाम है। आतंकवाद को पालकर बर्बादी और बारूद की ढेर पर सो रहा है पूरा पाकिस्तान।"
भारत के विदेश मंत्रालय ने भी पाक को लिया आड़े हाथ
भारत के विदेश मंत्रालय ने भी बिलावल के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने इसे बहुत निचले स्तर का कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने न्यूयॉर्क में दिए बिलावल के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अच्छा होता कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री अपनी अपने देश में आतंकवादी संगठनों के मास्टरमाइंड्स पर अपनी खीझ निकालते।
बिलावल ने पीएम मोदी पर की है घटिया टिप्पणी
UNSC में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि जिस देश में ओसामा मिला हो, वो आतंक पर बात ना करें। इस पर बिलावल ने कहा, "ओसामा बिन लादेन मर चुका है लेकिन 'बुचर ऑफ गुजरात' तो आज भी जिंदा है। वो भारत का प्रधानमंत्री बना बैठा है।
Published on:
17 Dec 2022 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
