
अध्यक्ष की लिस्ट में भाजपा ने घोषित किए इनके नाम, देखें लिस्ट
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को 20 जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने इससे पहले 59 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। अब 19 जिलों के अध्यक्ष घोषित होना बाकी रह गए हैं।
ये हुए घोषित
घोषित जिलाध्यक्षों में बाराबंकी में अवधेश श्रीवास्तव और रायबरेली में रामदेव पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा मुजफ्फरनगर में विजय शुक्ला को, गाजियाबाद महानगर में संजीव शर्मा को, गाजियाबाद जिले में दिनेश सिंघल को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आवंला में वीरसिंह पाल, एटा में संदीप जैन, औरैया में श्रीराम मिश्रा, इटावा में अजय धाकरे, कन्नौज में नरेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद में रूपेश गुप्ता, गाजीपुर में भानु सिंह, जौनपुर में पुष्पराज सिंह, मछलीशहर में रामविलास पाल, प्रयागराज महानगर में गणेश केसरवानी, प्रयागराज यमुनापार में विश्वनाथ भारती, प्रयागराज गंगापार में अश्वनी दूबे, सोनभद्र में अजीत चौबे, देवरिया में अन्तर्यामी सिंह और कुशीनगर में प्रेमचंद मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
Published on:
07 Dec 2019 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
