आजम खां ने कभी नफरत की राजनीति नहीं की है, ऐसी भाजपा को ही शोभा देती है। सपा प्रमुख प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मांग है कि आजम खां की जिंदगी को खतरा देखते हुए उन्हें पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर रद्द की जाए, सपा नेताओं के विरुद्ध राजनीति से प्रेरित सभी फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिशों को समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।