
बीजेपी के जिलाध्यक्षों की सूची से मुस्लिम नदारद, इस जिले में यादव नेता को सौंपी अहम जिम्मेदारी
लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जिला-महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में घोषित 33 जिलाध्यक्षों में बीजेपी ने सबसे अधिक पिछड़ों (11) पर दांव लगाया है। इनमें सिद्धार्थनगर से गोविन्द माधव यादव का भी नाम शामिल है। दूसरे नंबर पर ब्राह्मण और फिर क्षत्रिय और दलितों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। किसी भी मुस्लिम नेता को बीजेपी का जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। बुधवार देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने 59 जिला-महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इनमें अवध क्षेत्र के 11, काशी क्षेत्र के 4, गोरखपुर क्षेत्र के 9, पश्चिम क्षेत्र के 11, ब्रज क्षेत्र के 15 और कानपुर क्षेत्र के 9 जिला-शहर अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। यूपी में अभी 39 जिला-महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा होना बाकी है।
अवध क्षेत्र
सीतापुर- अचिन मेहरोत्रा, लखीमपुर- सुनील सिंह, हरदोई- सौरभ मिश्रा, उन्नाव- राजकिशोर रावत, बलरामपुर- प्रदीप सिंह, बहराइच- श्यामकरण टेकरीवाल, गोंडा- सूर्य नारायण तिवारी, श्रावस्ती- संजय कैराती, अम्बेडकरनगर- कपिल देव वर्मा, अयोध्या महानगर- अभिषेक मिश्रा।
कानपुर क्षेत्र
कानपुर उत्तर- सुनील बजाज, कानपुर दक्षिण- डॉ. वीना आर्य पटेल, कानपुर ग्रामीण- कृष्ण मुरारी शुक्ला, कानपुर देहात- अविनाश चौहान, महोबा- जितेन्द्र सिंह सेंगर, हमीरपुर- ब्रज किशोर गुप्ता, चित्रकूट- चन्द्र प्रकाश खरे, झांसी महानगर- मुकेश मिश्रा, जालौन- रामेन्द्र सिंह बन्ना।
काशी क्षेत्र
वाराणसी महानगर- विद्यासागर राय, वाराणसी जिला- हंसराज विश्वकर्मा, भदोही- विनय श्रीवास्तव, मिर्जापुर- ब्रज भूषण सिंह।
गोरखपुर क्षेत्र
गोरखपुर महानगर- राजेश गुप्ता, गोरखपुर जिला- युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महाराजगंज- परदेसी रविदास, मऊ- रवीन्द्र गुप्ता, बलिया- जयप्रकाश साहू, आजमगढ़- ध्रुव सिंह, लालगंज- ऋषिकांत राय, बस्ती- महेश शुक्ला, सिद्धार्थनगर- गोविन्द माधव यादव।
ब्रज क्षेत्र
अलीगढ़ जिला- ऋषिपाल जाट, हाथरस- गौरव आर्य, कासगंज- के.पी.सिंह, आगरा महानगर- भानू महाजन, आगरा जिला- गिरिराज कुशवाहा, मथुरा महानगर- विनोद अग्रवाल, मथुरा जिला- मधु शर्मा, फिरोजाबाद महानगर- राकेश शंखवार, फिरोजाबाद जिला- मानवेन्द्र प्रताप लोधी, मैनपुरी- प्रदीप सिंह चौहान, बरेली महानगर- डॉ. कुलमोहन अरोड़ा, बरेली जिला- पवन शर्मा, शाहजहांपुर जिला- हरिप्रकाश लोधी, पीलीभीत- संजीव प्रताप सिंह, बदायूं- अशोक भारती।
पश्चिम क्षेत्र
सहारनपुर महानगर- राकेश जैन, सहारनपुर जिला- महेन्द्र सैनी, मेरठ महानगर- मुकेश सिंघल, मेरठ जिला- अनुज राठी, गौतमबुद्ध नगर- विजय भाटी, बागपत- सूरज पाल गुर्जर, हापुड़- उमेश राणा, रामपुर- अभय गुप्ता, मुरादाबाद महानगर- धर्मेन्द्र मिश्रा, बिजनौर- सुभाष वाल्मीकि, संभल- ओमवीर खड़गवंशी।
Published on:
28 Nov 2019 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
