16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर पर क्या कहता है भाजपा का घोषणा पत्र, पढ़ें- BJP Manifesto 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र BJP Manifesto 2019 जारी कर दिया है

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Apr 08, 2019

BJP Election Manifesto 2019

राम मंदिर पर क्या कहता है भाजपा का घोषणा पत्र, पढ़ें- पूरा BJP Manifesto 2019

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र (BJP Manifesto 2019) जारी कर दिया। संकल्प पत्र में किसान, गरीब और मध्यम वर्ग के लिए कई सारी घोषणाएं की हैं। भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे का भी जिक्र किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में संकल्प पत्र के नाम से भारतीय जनता पार्टी ने 50 पन्नों का घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें आम जनता से कई वादे किये गये हैं।

50 पन्नों के जारी घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने कई मुद्दों के साथ अयोध्या के राम मंदिर का भी जिक्र किया है। घोषणा पत्र में कहा गया है कि बीजेपी राम मंदिर पर सभी संभावनाओं को तलाश करेगी। जल्द से जल्द सौहार्दपूर्ण वातावरण में मंदिर निर्माण की कोशिश होगी। इसके अलावा भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और जम्मू-कश्मीर में धारा 35-ए हटाने की कोशिश करने की बात कही है।


आगे दिये लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें- बीजेपी का पूरा घोषणा पत्र Manifesto 2019