
Rita Bahuguna Joshi
लखनऊ. भाजपा (BJP) ने सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) का घर जलाने वाले पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बब्लू (Jitendra Singh Bablu) को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीते सप्ताह ही बसपा पूर्व विधायक बबलू ने भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद ही सांसद ने नाराजगी जताते हुए पार्टी से उसे निकालने की मांग की थी। कार्यवाही करते हुए मंगलवार को भाजपा ने बबलू को पार्टी से बाहर कर दिया है। जितेंद्र सिंह के पार्टी में शामिल होने व खुद पार्टी सांसद द्वारा आपत्ति जताई जाने के बाद भाजपा की खूब किरकिरी हो रही थी। न सिर्फ विपक्ष बल्कि भाजपा खेमे के अंदर नेता व कार्यकर्ता इस पर चर्चा करने लगे थे।
बीती बुधवार को लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी। इसकी जानकारी मिलने पर रीता बहुगुणा जोशी हैरानी जताई थी। उन्होंने एक बयान में कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं, क्योंकि यह वही शख्स है जिसने 2009 में मेरे घर को आग लगाई थी। रीता उस पर मुरादाबाद जेल में बंद थीं। मामला 2009 का था। जोशी का आरोप है कि जितेंद्र ने भाजपा से यह बात छिपाई हैं। भाजपा अध्यक्ष भी इस मामले से अनजान होंगे। जितेंद्र के खिलाफ करीब दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं। रीता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी जितेंद्र को पार्टी से बाहर करने की अपील की थी।
यह था मामला-
साल 2009 में रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष थीं। और जितेंद्र सिंह बबलू बसपा सरकार में अयोध्या से विधायक थे। जुलाई 2009 में जब जोशी मुरादाबाद की जेल में बंद थी, तभी कुछ लोगों ने उनके लखनऊ स्थित आवास को आग के हवाले कर दिया था। इस प्रकरण में पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, नेता इंतजार अहमद आब्दी उर्फ बॉबी समेत कई अन्य लोग संलिप्त पाए गए थे। जांच सीबीसीआइडी को सौंपी गई थी। मुकदमा अभी भी ट्रायल में है।
Published on:
10 Aug 2021 07:10 pm
