8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP सरकार को गरीबो से कोई मतलब नहीं, वो अमानवीय हैं- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को कई प्रमुख नेताओं और सामाजिक संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर सपा की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होने कहा है कि, बिना किसान-मजदूर का हित के कोई विकास नहीं हो सकता है। आज महंगाई की मार सबसे ज्यादा श्रमिकों और समाज के कमजोर वर्ग पर पड़ रही है। भाजपा की प्राथमिकता में पूंजीपतियों का हित साधन है। श्रमिकों के लिए अहितकारी कानून बनाए जा रहे हैं। उनके हक और सम्मान का संघर्ष जारी रखना है।  

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Sep 04, 2022

Akhilesh yadav on BJP

Akhilesh yadav on BJP

अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे साथ 47 श्रमिक संगठनों से जुड़े हुए लोग यहाँ हैं, जो साथ रहकर अब भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। सत्ताधारी दल द्वारा प्रलोभन एवं सत्ता का बढ़ता दुरूपयोग लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है। भाजपा के षडयंत्र अब उजागर होते जा रहे हैं। इससे उम्मीद बंधी है कि सन् 2024 में देश में लोकतंत्र की बहाली होगी। अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देने के लिए श्रमिक भाइयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी श्रमिकों के साथ है। समाजवादी सरकार में मजदूरों के पक्ष में कई निर्णय लिए गए थे और योजनाएं लागू की गई थी।

कोरोना में पैदल चलकर 90 मजदूरो की मौत हुई

अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों को अनाथ छोड़ दिया गया। भाजपा सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। पैदल चलते 90 मजदूरों की मौत हुई जो श्रमिक अपने गांव जा रहे थे। श्रमिकों को समाजवादी पार्टी ने मदद दी और प्रत्येक मृतक आश्रित को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की थी।

भाजपा का चरित्र अमानवीय

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का चरित्र अमानवीय है। समाज के कामगार, कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा का रवैया संवेदनशून्य है। आज भाजपा अपने कुप्रचार से लोगों को भ्रमित करना अपनी उपलब्धि मानती है। भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ही संघर्ष कर रही है। समाजवादी पार्टी समाजवाद, लोकतंत्र और पंथनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है।
समाजवादी पार्टी की आज दर्जनों श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सदस्यता ली और डबल इंजन भाजपा सरकार में श्रमिकों के लगातार शोषण के विरूद्ध संघर्ष का संकल्प जताया।

यह भी पढे: अलीगढ़ में उपलब्धियां गिनाने गए मंत्री सूर्य प्रताप शाही '5 ट्रिलियन' अर्थव्यवस्था बताने में अटके
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा की उपस्थिति रही। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शिवराज सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी श्रमिक ट्रस्ट, शिव उदार सिंह ‘शिवा‘ सिशवा धर्मार्थ ट्रस्ट, वीरेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष आभाष संघ 24 कैरेट, चंद्रदेव से0नि0, कल्याण आयुक्त भारत सरकार, ललिता राजपूत अध्यक्ष समाजवादी असंगठित मजदूर सभा, राम आशीष महामंत्री कोआपरेटिव शुगर मिल वर्कर्स यूनियन, वी.के. राय, राजाराम सेवानिवृत्त एसडीओ, अर्जुन प्रसाद सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, केशव सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता, जयचंद सेवानिवृत्त सहायक अभियंता पुनीत राय अध्यक्ष उ0प्र0 विद्युत संविदा मजदूर संगठन, हरदीप सिंह उ0प्र0 इंडस्ट्री एसोसिएशन, तथा शफीकुर्रहमान सेवानिवृत्त तहसीलदार आदि ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।