1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूबी आ‌सिफ खान बोलीं- भगवान श्रीराम ही हमारे पैंगबर थे, सबसे श्रेष्ठ है सनातन धर्म

अलीगढ़ की भाजपा नेत्री रूबी ने एक बार अपने बयानों से चर्चा में आ गईं। उन्होंने कहा, “भगवान श्रीराम ही हमारे पैंगबर थे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nazia Naaz

Nov 28, 2022

सबसे श्रेष्ठ है सनातन धर्म- रूबी आसिफ

यूपी के अलीगढ़ से बीजेपी नेत्री रूबी आसिफ खान ने एक बार फिर अजीबो गरीब बयान दिया है। रूबी आसिफ खान ने कहा कि अब मुस्लिम समुदाय के लोग ये समझ रहे हैं कि भगवान श्रीराम ही हमारे पैगंबर थे। रूबी ने कहा कि सनातन धर्म सर्वश्रेष्ठ धर्म है। मैं भगवान और अल्लाह को मानती रहूंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मेलन से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिला है।”

रूबी आसिफ खान अलीगढ़ की रहने वाली हैं। वो बीजेपी महिला मोर्चा की जयगंज मंडल उपाध्यक्ष हैं। रूबी गणेश उत्सव में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने के बाद चर्चा में आईं थी। उन्होंने सनातन धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताया है।

मैं भगवान और अल्लाह दोनों को मानती हूं

रूबी ने कहा कि जो हिन्दू-मुस्लिम एकता को आज मुस्लिम समाज के लोग धीरे-धीरे समझते जा रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम सब एक हैं। सनातन धर्म ही एक धर्म है, जहां सारे लोग हिंदू थे।

सभी लोगों को मान लेना चाहिए कि 'हम सब एक हैं कोई हिंदू है ना कोई मुसलमान है। समाज में अब कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। आज यह मुसलमान लोग जान गए हैं, हमारे पैगंबर भगवान श्रीराम थे और कोई नहीं थे।

मैं भगवान और अल्लाह दोनों को मानती हूं

रूबी ने कहा कुछ लोगों को यह नजर आ गया है कि कोई भेदभाव नहीं है और सब एक है। यह हिंदुस्तान है, सबको मिल जुल कर रहना है। सबको मिलजुल कर आगे बढ़ना है।

भारत का नाम रोशन करना है। इन सभी चीजों को लेकर कट्टरपंथियों के निशाने पर तो मैं शुरू से ही हूं और मुल्ला टाइप के लोग हैं और उनके निशाने पर हूं और रहूंगी। इससे में डरने वाली नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि मैं भगवान और अल्लाह को मानती रहूंगी और मैं हमेशा ऐसे ही नमाज और पूजा-अर्चना करती रहूंगी। इससे पहले भी यह लोग मेरे खिलाफ फतवा जारी कर चुके हैं और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मेरे और मेरे परिवार को कुछ भी हो सकता है। मैंने इसके खिलाफ जिला प्रशासन को इसकी लिखित शिकायत भी दी है। परिवार को आज तक कोई सुरक्षा नहीं मिली है।

आसिफ खान ने रखा था नव दुर्गा व्रत

रूबी आसिफ खान नव दुर्गा व्रत भी रख चुकी हैं। रूबी ने इससे पहले अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। प्रतिमा रखने के बाद रूबी आसिफ खान खूब चर्चा में आई। कुछ मौलानाओं ने रूबी के किलाफ फतवा भी जारी किया था। रूबी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

परिवार की सुरक्षा की कर रही मांग

इसके बाद जिला प्रशासन ने रूबी आसिफ खान को सुरक्षा मुहैया कराई गई थ। कुछ दिन बाद ही रूबी आसिफ खान की सुरक्षा हटा दी गई। अब रूबी अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं और वह मानती हैं कि उनके साथ कभी भी कोई घटना दुर्घटना घट सकती है।