लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता विनय कटियार को पार्टी ने राज्य सभा का टिकट नहीं दिया है। इस समय में वे यूपी से राज्यसभा के सांसद हैं। उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। पार्टी ने जिन 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, उनमें विनय कटियार का नाम शामिल नहीं है। विनय कटियार का टिकट कटने के पीछे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन पार्टी की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। वैसे अभी एक अन्य प्रत्याशी के नाम के ऐलान पार्टी की ओर से होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आठ प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी 9 वें प्रत्याशी का ऐलान करती है या फिर किसी अन्य को समर्थन देती है, यह देखना दिलचस्प होगा।