
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ यूपी के तमाम BJP मंत्री
यूपी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में भाजपा अभी से ही जुट गई है। निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने प्रभारियों के काम को लेकर बड़ा बदलाव किया है। निकाय चुनाव से पहले यूपी में दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को 25-25 जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।
नरेंद्र कश्यप शाहजहांपुर नगर निगम का बनाया गया प्रभारी
निकाय चुनाव में अब 25 जिलों का नेतृत्व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। वहीं, 25 जिलों का जिम्मेदारी केशव प्रसाद मौर्य संभालेंगे। ऊर्जा नगर विकास मंत्री एके शर्मा को आगरा के नगर निगम प्रभारी बनाया गया है। नरेंद्र कश्यप को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के इलाके शाहजहांपुर नगर निगम का प्रभारी बनाया गया है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को वाराणसी नगर निगम के प्रभारी बनाए गए हैं। कानपुर के प्रभारी औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को सौंपा गया है। मुरादाबाद के प्रभारी पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद नियुक्त किए गए। सहारनपुर के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय नियुक्त किए गए हैं।
गाजियाबाद नगर निगम के प्रभारी की जिम्मेदारी असीम अरुण को सौंपी गई
वहीं, गाजियाबाद नगर निगम के प्रभारी की जिम्मेदारी कन्नौज से विधायक असीम अरुण को सौंपी गई है। झांसी नगर निगम की प्रभारी बेबी रानी मौर्य बनाई गई हैं। ये सभी नेताओं के नेतृत्व में यूपी नगर निकाय चुनाव की तैयारियां भाजपा का रही है।
Updated on:
04 Apr 2023 11:53 am
Published on:
04 Apr 2023 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
