19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक ने वार्ड का औचक निरीक्षण किया और लगाई फटकार देखें तस्वीरें

अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिये प्रबन्ध निदेशक, जल निगम, उत्तर प्रदेश एवं महाप्रबंधक, जल निगम को निर्देशित किया साथ ही कार्य में हो रही हीलाहवाली के लिये भी सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया।

3 min read
Google source verification
 Bjp MLA Dr. Niraj Vora

विधायक डा.नीरज बोरा ने कार्य की गुणवत्ता को देखकर बेहद नाराजगी व्यक्त की और सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिये प्रबन्ध निदेशक, जल निगम, उत्तर प्रदेश एवं महाप्रबंधक, जल निगम को निर्देशित किया साथ ही कार्य में हो रही हीलाहवाली के लिये भी सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया।

 Bjp MLA Dr. Niraj Vora

इसके अलावा सीवर का कार्य कर रहे केबी कन्स्ट्रक्शन को गुणवत्ता के मानकों से विपरीत किये जा रहे कार्य के लिये कार्यवाही एवं जाचं के आदेश दिये। निरीक्षण के समापन के समय जल निगम के अधिशासी अभियन्ता अमित सोनकर व अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। विधायक डा. बोरा ने घोर लापरवाही के लिये फटकार लगायी।

 Bjp MLA Dr. Niraj Vora

बाबूगंज, मेडई का पुरवा, लाल कालोनी, छोटा चांदगंज आदि कालोनियों में भीषण बारिश के बावजूद भी निरीक्षण के दोरान क्षेत्र में व्याप्त भीषण गंदगी को देखकर जोनल अधिकारी, जोन-3 राजेश गुप्ता एवं इस क्षेत्र के सेनेटरी इंस्पेक्टर एवं दोनों सुपरवाइजर बृजेश एवं मनोज को फटकार लगाते हुये सुपरवाइजरों का 10-10 दिन का वेतन काटकर कठोर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया। नगर अभियन्ता नगर निगम मनीष अवस्थी को मेडईपुरवा स्थित बडे नाले को साफ करने के लिये निर्देशित किया एवं स्वयं विधायक डा. नीरज बोरा ने नाले में सरिया डालकर नाले में डेढ फिट जमी सिल्ट का आकलन किया एवं विधिवत तली झाड सफाई के लिये कहा।

 Bjp MLA Dr. Niraj Vora

इसके साथ ही रोड में गड्ढों को देखकर डा. बोरा ने मनीष अवस्थी को पैचिंग के लिये आदेशित किया। औचक निरीक्षण की पूरी जानकारी होने के बावजूद सेनेटरी इंस्पेक्टर विशुद्धानन्द निरीक्षण के उपरान्त मौके पर पहुंचे। जल संस्थान के अधिशासी अभियन्ता जितेन्द्र त्रिपाठी को क्षेत्र में समुचित पेयजल आपूर्ति हेतु व्यवस्था सुधारने के लिये निर्देश दिया। क्योंकि क्षेत्रीय नागरिकों के अनुसार यहां पर मात्र 15 से 20 मिनट के लिये ही पेयजल की आपूर्ति की जाती है।

 Bjp MLA Dr. Niraj Vora

लाल कालोनी में नालियों में कूडे के ढेर को देखकर भी विधायक बोरा नाराज हुये एवं नालियों पर हुये अतिक्रमण को भी हटाने के लिये नगर निगम के सम्बन्घित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिससे सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो सके। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अतुल अग्रवाल, संजय शुक्ला, पूर्व पार्षद रंजीत सिंह, सतीश वर्मा, अवधेश त्रिपाठी, महेश गुप्ता, अमित गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, सौरभ वाल्मीकि, अभिषेक दीवान, विनय कुमार एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 Bjp MLA Dr. Niraj Vora

क्षेत्रीय लोगों में दिखी नाराजगी- बाबूगंज में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सफाईकर्मी महीनों नदारद रहते हैं। इसके लिये विधायक डा. ने जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता को प्रत्येक सफाईकर्मी की हदबंदी तय करने के लिये निर्देशित किया।