23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपाल, डिंपल की मांग का भाजपा सांसद निरहुआ ने किया समर्थन, बोले- नेताजी को मिलना ही चाहिए भारत रत्न

Mulayam Singh Yadav Padma Vibhushan : इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रहे अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भारत रत्न की मांग की थी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Adarsh Shivam

Apr 05, 2023

Mulayam Singh Yadav Padma Vibhushan

बाएं से शिवपाल सिंह यादव बीच में BJP सांसद निरहुआ दाएं में डिंपल यादव

आजमगढ़ से BJP सांसद और भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। निरहुआ ने कहा, “हम भी अपनी सरकार से कहेंगे कि नेताजी को भारत रत्न मिले। नेताजी का कद बहुत बड़ा था और उनको सबसे बड़ा सम्मान मिलना चाहिए।”

दरअसल, बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार बांटे। दिवंगत मुलायम सिंह का पद्म विभूषण का सम्मान उनके बेटे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ग्रहण किया।

डिंपल यादव ने भी भारत रत्न की मांग की थी
इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रहे अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भारत रत्न की मांग की थी। डिंपल यादव ने कहा,"नेताजी को जो ये पद्म विभूषण की उपाधि मिली है, मुझे लगता है कि उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।”

भाई शिवपाल सिंह यादव भी किए मांग
सपा नेता और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने भी नेताजी को भारत रत्न दिए जाने की कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन किया था। वहीं, मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने पद्म विभूषण को लेकर खुशी जताते हुए इसे अच्छा कदम बताया था।

यह भी पढ़ें : पड़ोसी बेटी से करते थे छेड़छाड़, पुलिस नहीं की शिकायत दर्ज, पिता ने थाने के सामने की खुदकुशी

भारत रत्न की मांग पर अपर्णा यादव ने कहा था, “पुरस्कार को लेकर निंदा करना ठीक नहीं है, जो मिला है हमें उसे स्वीकार करना चाहिए। नेताजी हमेशा कहते थे कि चीज कोई भी मिले, अगर सम्मानित रूप से मिले तो ये हमारे लिए बड़ी बात है। क्या मिलना चाहिए या नहीं मिलना चाहिए, इस पर तो मेरा यही कहना है कि जो मिल रहा है, उसे खुशी से स्वीकार करना चाहिए।”

यह भी पढ़ें : मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण, बेटे अखिलेश ने लिया अवार्ड