5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव मामले में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, रेप पीड़िता को लेकर कही बड़ी बात

उन्नाव गैंगरेप केस और रेप विक्टिम के पिता की मौत के मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Apr 14, 2018

BJP MP Sakshi Maharaj

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप केस और रेप विक्टिम के पिता की मौत के मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है। एक टीवी चैनल से बातचीत में बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्नाव का ये मैटर मेरी जानकारी में नहीं था। मामला जब मीडिया में आया तभी मुझे जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि अगर पीड़िता हमारे जनता दरबार में आती हो तो हम निश्चित ही उसकी मदद करते।

भाजपा सांसद ने कहा कि मैं उन्नाव से सांसद हूं और खुद जनता दरबार लगाता हूं। माखी थाना क्षेत्र भी मेरे ही संसदीय क्षेत्र में आता है। लेकिन आज तक लड़की कभी मेरे पास नहीं आई। वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि शायद पीड़िता इसलिये हमारे पास न आई हो, क्योंकि उसे लगा होगा कि ये भी भाजपा से सांसद हैं और कुलदीप भी भाजपा से विधायक। ऐसे में शायद मैं उसकी मदद न करूं। उन्होंने कहा कि अगर पीड़िता मेरे पास मदद मांगने आती तो मैं निश्चित ही उसकी मदद करता और मामला इनता नहीं बढ़ पाता।

मुख्यमंत्री ने तुरंत लिया एक्शन
उन्नाव मामले में योगी सरकार की तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत ही जांच के लिये एसआईटी गठित कर दी। 12 घंटे में ही एसआईटी ने मामले अपनी रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत सीबीआई जांच के आदेश दे दिये।

तो बाइज्जत बरी हो जाएंगे भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर!
सांसद ने कहा कि पीड़िता का कहना है कि उसके साथ सामूहिक रेप हुआ है, जबकि विधायक खुद को निर्दोष बता रहे हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि सीबीआई जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा, क्योंकि देश में सीबीआई से बड़ी कोई जांच नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी विधायक दोषी हैं तो उन्हें सजा मिलेगी और नहीं हैं तो वह बाइज्जत बरी हो जाएंगे।