27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह ने कहा सपा परिवार में लूट के माल के बंटवारे का है विवाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी और पूर्व की बसपा सरकार को जमकर कोसा। शाह ने कहा कि आजकल यूपी के समाजवादी परिवार में लूट के माल के बंटवारे को लेकर घमासान चल रहा है

4 min read
Google source verification

image

Raghvendra Pratap

Sep 21, 2016

amit shah

amit shah

लखनऊ. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी और पूर्व की बसपा सरकार को जमकर कोसा। समाजवादी परिवार में जारी पारिवारिक कलह पर तगड़ा वार करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में सपा ने जो भ्रष्टाचार करके सम्पत्ति बनाई है उस लूट के माल के बंटवारे को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। सपा परिवार इसमें व्यस्त हैं कि लूट का माल किसके पास आए। जबकि जनता यादव परिवार का घमासान देखने को मजबूर है। ये सपा सरकार प्रदेश का बंटाधार कर रही है। वहीं पूर्व की बसपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बसपा प्रमुख मायावती के पास बहुत बंगले हैं। उन्होंने जनता के पैसे को स्मारकों पार्कों और बंगलों पर खर्च कर दिया। है। अमति शाह ने कहा कि यूपी में खनन में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। खनन के पैसे से हर घर में कलर टीवी पहुंच जाता। शाह यहां के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हाल ही में बसपा से भाजपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्या की ओर से आयोजित परिवर्तन महारैली को संबोधित कर रहे थे।


क्या प्रजापति पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप खत्म हो गए
उन्होंने समाजवादी पार्टी में चल रहे विवाद पर कहा कि यादव परविार की लड़ाई, महाभारत से भी बड़ी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि परिवार का एक नेता बाहर करता है तो दूसरा उसको अंदर करने की घोषणा कर देता है। जनता इनका संग्राम देखने को मजबूर है। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खनन में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। खनन में जितना भ्रष्टाचार हुआ उतने पैसे से हर घर में कलर टीवी पहुंच जाता। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को हटाते वक्त भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, फिर भ्रष्टाचारी की पार्टी में वापसी क्यों? शाह ने कहा कि क्या वापस लेने पर उनपर लगा भ्रष्टाचार का आरोप खत्म हो गया।


स्वामी ने ठोकी बसपा के ताबूत में आखिरी कील
अमति शाह ने कहा कि स्वामी प्रसाद और उनके साथ बड़ी संख्या में जो पिछड़े और दलित समाज के नेता भाजपा में आए हैं, मैं उनका दिल से स्वागत करने रैली में आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा दल ही नहीं दिल में भी आप सभी के लिए बहुत जगह है। शाह ने कहा कि स्वामी प्रसाद ने बहुत सारी बातें कही हैं जिनमें उनके पार्टी छोड़ने की वजह भी शामिल है। मैं उस पचड़े में नहीं जाना चाहता। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि उन्होंने बड़े उचित वक्त पर बसपा का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। स्वामी प्रसाद का भाजपा में आना बसपा के ताबूत में आखिरी कील के समान है।


15 साल से सपा-बसपा के बीच उलझी जनता
उन्होंने कहा कि जब से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है तब से यूपी के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपए दिया गया है। लेकिन ये चाचा-भतीजा मलिकर केंद्र के पैसे को बांट रहे हैं। अमति शाह ने मायावती पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके शासन में भी ताज कॉरिडोर और एनएचआरएम जैसे घोटाले हुए हैं। दोनों ने मिलकर केवल घोटालों मंे 20 लाख करोड़ खर्च कर दिए। रैली के दौरान शाह ने सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 15 साल से यूपी की जनता इन दोनों दलों के बीच उलझी है। यहां बहन जी जाती हैं तो भतीजा आता है और भतीजा आ जता है। यूपी को ये दोनों मिलकर बर्बाद कर रहे हैं।


ये भी पढ़े- मुलायम के पास है समाजवादी पार्टी का झगड़ा सुलझाने का प्लान

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त
यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। मां बेटी की इज्जत के साथ हर रोज खिलवाड़ हो रहा है। यूपी में लाॅ एंड आर्ड सपा और बसपा ठीक नहीं कर सकते। यूपी में लाॅ आर्डर ठीक करना है तो भाजपा की सरकार बनानी होगी। उन्होंने कहा कि देश में जहां भाजपा का राज है वहां हर गांव तरक्की कर रहा है। वहां के हर घर में पानी और बिजली आता है। यूपी में सपा बसपा के चक्कर में कोई विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप सब यहां से संकल्प लेकर जाएं कि न सपा न बसपा अबकी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।


वोटकटवा है कांग्रेस
शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राहुल बाबा किसान यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस ने 65 साल में यूपी का विकास किया होता तो आज यहां के ये हालात नहीं होते। आज राहुल को किसान और गरीब याद आ रहे हैं। कुछ काम किया होता तो आज यूपी की तस्वीर कुछ और होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में वोटकटवा की तरह काम कर रही है। वो यूपी में सपा-बसपा को मदद करने का काम करती है। क्योंकि केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो ये दोनों उनकी मदद करते है।

धन्ना सेठों की पार्टी है बसपा
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पैसे की हवस में अंधी हो गई हैं। बसपा में जिसकी जितनी थैली भारी उसकी उतनी भागीदारी वाली बात है। वह धन्ना सेठों की पार्टी होने लगी है। बाबा साहब ने हमें संविधान इसलिए दिया है ताकि हम सब मिलकर चुनाव लड़ सकें। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब बसपा से उसके कार्यकर्ता ऊब चुके हैं। प्रदेश में बसपा ने बहुत लूट की थी जिस कारण से वहां आम कार्यकर्ताओं में काफी रोस था। इसे लेकर हमलोगों ने परेशान होकर पार्टी छोड़ दी। स्वामी की इस रैली में अमित शाह के साथ प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और डाॅ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

image