
दलित वोटबैंक साधने के लिए बीजेपी का बड़ा दांव
लखनऊ. 2019 लोकसभा चुनाव अब नजदीक हैं, ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच दलित वोट बैंक को साधने की कवायद तेज हो गई है। इसी के तहत दलितों को अपने पक्ष में करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अपने अनुसूचित मोर्चा को जुटा दिया है। प्रदेश का अनुसूचित मोर्चा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 28 जुलाई से 31 अगस्त तक समारोह आयोजित करेगा । इसी के तहत दलितों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाजपा के दलित नेताअों को सम्मानित किया जाएगा । वहीं जिलास्तरीय कार्यशालाएं बैठकें भी की जाएंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बैठक करते हुए कहा कि 2019 की एेतिहासिक विजय की इबारत लिखने में अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण योगदान होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार अनुसूचित वर्ग के सामाजिक व आर्थिक उन्नयन के साथ राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है ।
इस मौके पर राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश ने कहा कि अनुसूचित वर्ग के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अनुसूचित वर्ग तक पहुंचाना है । इसके साथ ही सामाजिक एकता को तोड़ने वाले षड़यन्त्रों से सचेत करने का काम भी अनुसूचित मोर्चे को ही करना होगा ।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले अभिनन्दन समारोह में जिसमें अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बृजलाल, अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम राज्यसभा सदस्य रामसकल, प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर एवं सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग मंजू दिलेर का प्रत्येक जिला स्तर पर अनुसूचित मोर्चा द्वारा अभिनंदन किया जाएगा ।
Published on:
29 Jul 2018 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
