
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोई भी पार्टी पदाधिकारी ग्राम पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav 2021) नहीं लड़ेगा। अगर कोई पदाधिकारी ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ना ही चाहता है तो उसे अपने पद से इस्तीफा देना होगा। इस दौरान कई और अहम फैसले लिये गये हैं। सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक का शुभारम्भ केंद्रीय रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने तो कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ कि भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट ग्राम प्रधान और बीडीसी का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 3,051 कैंडिडेट्स को टिकट देगी। 826 ब्लॉक प्रमुख पद पर भी प्रत्याशी उतारे जाएंगे। लेकिन, बीडीसी और प्रधानी पद पर कैंडिडेट को समर्थन दिया जाएगा।
जनता के बीच पहुंचाएंगे चार साल की उपलब्धियां
बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में यह भी तय किया गया कि 18 मार्च को योगी आदित्यनाथ सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 19 से 26 मार्च तक का कार्यक्रम भी तय किये गये।
Published on:
16 Mar 2021 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
