समाजवादी पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर वैसे तो बीजेपी जीतने जा रही है, लेकिन जिस विपक्षी दल ईवीएम खराबी का मुद्दा बना रहे हैं, तो क्या वह मुख्य चुनाव आयुक्त को यह लिखकर देंगे कि नतीजा कुछ भी हो, पुनर्मतदान किया जाये। क्या गठबंधन का प्रत्याशी जीतने पर विपक्ष पुनर्मतदान की बात करेगा?