भू.माफिओं का सपा में बोलबाला है, सपा का एक ही नारा हैं खाली प्लाट हमारा है। आजमगढ में बहन मायावती की रैली भी फ्लाफ हो गयी है। 2017 में सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश होगा। भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। यह बात बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा से बीजेपी में आए पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक के स्वागत कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा के कुशासन से मुक्त होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हॅॅू।
उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा में भगदड मची हुई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी से 265 कम नहीं 403 से अधिक नहीं चाहिए। बुआ और भतीजे का दंश पूरा प्रदेश झेल रहा है। जनता त्रस्त है। सैफई परिवार प्रदेश को लूट रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी
भाजपा अध्यक्ष ने कहा प्रदेश में 2017 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मायावती एवं अखिलेश यादव के भ्रष्टाचार की जांच कराकर जेल भेजने का काम भारतीय जनता पार्टी की आने वाली सरकार करेगी। भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार गरीबों का विकास करना चाहती है। अखिलेश सरकार बाधा डाल रही है। ब्रजेश पाठक ने भाजपा में शामिल होकर सबका साथ सबका विकास के नारे को ताकत प्रदान किया है। मैं इनको बधाई देता हॅूं।
जब राष्ट्र की बात हो तो व्यक्ति गौड़ हो जाता है
इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा, जब राष्ट्र की बात हो तो व्यक्ति गौड़ हो जाता है। मोदी जी से देश को एक विकास की उम्मीद जगी है। पूरा देश आशा की नजरों से देख रहा है, इस विकास की यज्ञ में मैं भी आहुति देना चाहता हॅू। बिना उत्तर प्रदेश में परम् वैभव को प्राप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जरूरी है। उत्तर प्रदेश से सपा.बसपा जैसे कचडे़ को हटाना होगा। उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। जनता सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में भाजपा को लाना होगा। पूरे निष्ठा के साथ भाजपा में काम करूंगां। पार्टी के लिए संघर्ष करता रहूूॅगा।
वही ब्रहम्मण है
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जो सबका साथ सबका उत्थान चाहता है वही ब्रहम्मण है। ब्रहम्मण स्वाभिमान है को बचाने के लिए ब्रजेश पाठक ने भाजपा में आकर सबका सम्मान बढ़ाया है ।
युवा नौवजवान उत्साहित हैं
मानव संसाधन विकास मंत्रालय राज्यमंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि पाठक छात्र जीवन से संघर्ष करते आ रहे हैं। ब्रजेश पाठक के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से युवा नौवजवान उत्साहित हैं। सपा-बसपा के कुशासन से जनता को मुक्त कराने में ब्रजेश पाठक सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल, प्रदेश मत्री संतोष सिंह, राकेश त्रिवेदी, कान्ता कर्दम आदि मौजूद रहे।