31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में खूब चला योगी का जलवा, 17 नगर निगमों पर खिला कमल

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा बरकरार है। यूपी के नगर निगम मेयर पार्षद से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत तक बीजेपी का कमल खिला।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

May 14, 2023

Bjp win 17 municipal corporations in UP Nikay Chunav

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP Nikay Chunav 2023 यूपी नगर निकाय चुनाव में योगी आदित्यनाथा का जादू चला है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकाय चुनाव हुआ। जिसका क्रेडिट भी उन्हीं के खाते में जाता है। नगर निगम मेयर, पार्षद से लेकर नगर पालिका और नगर पंचायत तक सीएम योगी का जलवा देखने को मिला।

बीजेपी ने 17 के 17 नगर निगम पर के पदों पर जीत हासिल कर मेयर का चुनाव जीत लिया। 17 मेयरों और 1,401 नगर सेवकों के चुनाव के लिए निकाय चुनाव दो चरणों में हुआ। पहला चरण 4 मई और दूसरा चरण 11 मई को हुआ। 17 नगर निगमों में से, भाजपा ने केवल कानपुर शहर, बरेली और मुरादाबाद में अपने प्रत्याशियों को दोबारा टिकट दिया। तीनों ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Result: आजम खान को रामपुर में लगा दोहरा झटका, आप की नई दुल्हन सना खानम बनी पालिका अध्यक्षा

199 सीटों में से 94 सींटे बीजेपी और 39 सपा
नगर पालिका में 199 सीटों में से 94 सीटें बीजेपी और उसके सहयोगियों के दलों के खाते में गई हैं। सपा ने 39, कांग्रेस ने 4, बसपा ने 16 और अन्यों ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं नगर पंचायत सीटों की बात करें तो बीजेपी ने 196, सपा ने 91, कांग्रेस ने 14, बसपा ने 38 और अन्य ने 205 सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह जीत सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है: सीएम योगी
नगर निकाय बीजेपी ने कमल खिलाने के बाद सीएम योगी और बीजेपी नेताओं ने प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेस की। सीएम योगी ने कहा कि सभी 17 नगर निगमों में मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में सीएम योगी के साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार सभी 17 नगर निगमों में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें: छानबे विधानसभा से अपना दल की रिंकी कोल 9589 वोटों से जीती, सपा को लगा झटका