21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोहिया अस्तपाल में हुआ जोरदार धमाका, मची हफरा-तफरी, मरीजों की जान पर बनी आफत!

गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्‍पताल लखनऊ का जाना माना अस्पताल है, लेकिन रविवार को यहां कुछ ऐसा हुआ जिससे अस्पताल प्रशासन व मरीजों की धकड़ने बढ़ गई।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Sep 15, 2019

Blast In Hospital

Blast In Hospital

लखनऊ. गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्‍पताल लखनऊ का जाना माना अस्पताल है, लेकिन रविवार को यहां कुछ ऐसा हुआ जिससे अस्पताल प्रशासन व मरीजों की धकड़ने बढ़ गई। अस्पताल में जोरदार धमाका हुआ। मरीजों, डॉक्टर व कर्मचारियों में इससे अफरा तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतना जोरदार थी कि दीवार की टॉइल्स (Tiles) तक टूट गई। कुछ देर बाद जब लोग धमाके (Blast) वाले स्थान पर पहुंचे तो देखा कि वार्ड के बाहर लगे वाटर हाइड्रेंट सिस्‍टम (Hydrated System) का ढक्‍कन पानी के फोर्स के साथ उड़ गया हैै। जिस दौरान यह हादसा हुआ इस वक्त अस्‍पताल में फायर फायटिंग सिस्‍टम (Fire Fighting System) का ट्रॉयल चल रहा था।

ये भी पढ़ें- यूपी शिक्षकों की सरकार को बहुत बड़ी चेतावनी, दिया बड़ा बयान

यह था मामला-
दरअसल रविवार दोपहर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल (Ram Manohar Lohia Hospital) में फायर फायटिंग सिस्‍टम (Fire Fighting System) का ट्रॉयल चल रहा था। इसी दौरान प्राइवेट वार्ड (Private ward) के बाहर लगे हुए वाटर हाइड्रेंट सिस्‍टम (Hydrated System का कैप पानी के तेज फोर्स के साथ उड़ गया। फोर्स इतना जबरदस्त था कि ढक्‍कन दीवार से जा टकराया व इससे बहुत तेज धमाके की आवाज भी आई। इससे अस्‍पताल में अफरा-तफरी मचते देर नहीं ली। लोग इधर-उधर भागने लगे।

ये भी पढ़ें- अपने इन खास मंत्रियों को सीएम योगी ने बुलाया तत्काल, फिर किया बड़ा बयान

आखिर में थोड़ी देर में जब लोग हादसे वाले स्थान पर पहुंचे तो देखा कि वाटर हाइड्रेंट सिस्‍टम से तेज बहाव से पानी निकल रहा था। उसके सामने की दीवार कीं टाइल्‍स भी पानी के फोर्स से टूट गई है। पानी प्राइवेट वार्ड के अंदर भी घुस चुका था। इससे वार्ड में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।