
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है। डिप्टी सीएम का ये बयान बीते दिनों से चर्चा में है। समाजवादी पार्टी ने बीते दिनों दावा किया था कि ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य 100 विधायक लेकर सपा के साथ आ सकते हैं।
एक निजी मीडिया चैनल जब ब्रजेश पाठक से पूछा गया कि क्या आपके मन में मुख्यमंत्री बनने का ख्याल आता है? तो उनका जवाब हैरान करने वाला था।
ईश्वर आपको कभी माफ नहीं करेगा- ब्रजेश
ब्रजेश पाठक ने कहा, "ये प्रदेश की जनता जो चाहेगी वो करेगी। मैं जनता के साथ हूं। मैं कार्यकर्ता हूं। कार्यकर्ता की तरह काम करता हूं। मेरा मानना है कि जो काम आपको ईश्वर ने दिया है। उसको पूरा करो। नहीं तो ईश्वर आपको कभी माफ नहीं करेगा। मैं मानता हूं कि मुझे सरकार में काम करने की बजाय, मुझे जूते पॉलिश करने का काम दिया जाता तो मैं वो भी करता।"
काम के लिए परफार्मेंश होनी चाहिए बेस्ट
डिप्टी सीएम ने कहा, "मेरे बारे में कहा जाता कि अयोध्या के रकाबगंज थाने के पास गेट पर एक आदमी जूते पॉलिश करता है। उसका नाम ब्रजेश पाठक है, तो मैं सबसे बढ़िया जूते पॉलिश करता तो सब लोग मेरे पास आकर जूते साफ कराते। मैं बेहतर से बेहतर काम करने के लिए सबकुछ करने के लिए तैयार हूं। केवल परफार्मेंश बेस्ट होनी चाहिए।”
दरअसल, बीते दिनों अखिलेश यादव ने साक्षात्कार में कहा था,‘‘ केशव प्रसाद मौर्य अपने 100 विधायक लेकर आएं, हम उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे।’’ उसके बाद मौर्य ने अखिलेश यादव को सपा में टूट रोकने की नसीहत देते हुए दावा किया था, “सपा के 100 विधायक बीजेपी में आने को तैयार हैं।”
Updated on:
21 Mar 2023 02:04 pm
Published on:
21 Mar 2023 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
