30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भक्त बोला- कोई फायदा नहीं हुआ, इससे गुस्साए बाबा ने बाउंसरों से पिटवाया

Kanpur News : कानपुर के एक डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने करौली आश्रम के बाबा संतोष सिंह भदौरिया पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 20 Mar 2023, 6:38 PM IST

 Baba Santosh Bhadauria accused of badly assaulting

दाएं करौली आश्रम के बाबा संतोष सिंह भदौरिया, बाएं डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी

कानपुर जिले में एक भक्त ने करौली आश्रम के बाबा संतोष सिंह भदौरिया पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बाबा संतोष सिंह भदौरिया के भक्त का नाम सिद्धार्थ चौधरी है और वो पेशे से डॉक्टर हैं। इनके पिता भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने कानपुर के विधनु खाने में बाबा संतोष सिंह के खिलाफ FIR लिखाई है।

सवाल पूछने पर बाबा ने पिटवाया
FIR में उन्होंने लिखवाया कि वह यूट्यूब पर बाबा संतोष भदौरिया के वीडियो बहुत देखते थे, उनसे प्रभावित होकर मैं अपने पिता और पत्नी के साथ नोएडा से उनके आश्रम में गया था। जहां उन्होंने बाबा संतोष सिंह भदौरिया से सवाल पूछा। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें : पत्नी को मायके भेजा फिर बेटे के सामने ही बेटी को उतार दिया मौत के घाट, आखिर क्यों?

डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने बताया, “मैंने बाबा से कहा कि बाबा मैं परेशान रहता हूं तो उन्होंने माइक से फूंक कर कहा नमः शिवाय…दो बार उन्होंने ऐसा कहा लेकिन, मैंने कहा कि बाबा मुझे इससे कोई फायदा नहीं हुआ तो इससे वह नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने बाउंसर के साथ मुझे एक कमरे में भिजवा कर जमकर मारपीट करवाई।”

कमरे में ले जा कर बुरी तरह पीटा बाउंसर
डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने बताया, “उनके बाउंसर मुझे मारने लगे, तो मेरे पिता और पत्नी बचाने लगे। उनको भी खींच कर अलग कर दिया। फिर मुझे कमरे में ले गए और मुझे बुरी तरह मारा-पीटा। इससे मेरी नाक टूट गई, सिर में चोट आई, कई जगह चोट आई, मेरे पिताजी मुझे घायल अवस्था में ही गाड़ी से नोएडा ले आए। यहां मेरा अभी तक इलाज चल रहा था।”

6600 रुपए की कटवाए थे रसीदें
डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने बताया, “मैं 22 फरवरी को दोपहर लगभग 1:00 बजे बाबा के आश्रम में पहुंचा था, जिसके लिए मैंने 6600 रुपए की रसीदें कटवाए। इसके बाद बाबा ने चमत्कार दिखाने के लिए माइक से मुझे मेरा नंबर आने पर फूंक मारकर नमः शिवाय कहा, मैंने कहा कि बाबा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इससे वह नाराज हो गए। बस इसी बात पर उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि इसको बाहर उठा कर फेंक दो।”

यह भी पढ़ें : सात घंटे में टूटा सात फेरों का बंधन, जानिए दुल्हन ने क्यों तोड़ा रिश्ता?

19 मार्च को डॉक्टर सिद्धार्थ अपने परिवार साथ कानपुर कमिश्नर बीपी जोगदंड से मिलकर अपनी घायल फोटो दिखाकर FIR लिखने की एप्लीकेशन दी। इसके बाद 19 मार्च को ही विधनु थाने में FIR दर्ज हो गई। बाबा संतोष सिंह भदौरिया और उनके साथियों के खिलाफ 323, 504 और 325 की धारा में FIR दर्ज की गई है।