30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को मायके भेजा फिर बेटे के सामने ही बेटी को उतार दिया मौत के घाट, आखिर क्यों?

Kanpur News : एक व्यक्ति ने पहले पत्नी को उसके मायके पहुंचाया। इसके बाद 9वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी की केबिल से गला घोंटकर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 20 Mar 2023, 4:29 PM IST

Murder news in Kanpur

प्रतीकात्मक तस्वीर

कानपुर जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। व्यक्ति ने पहले पत्नी को मायके पहुंचाया। इसके बाद 9वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी का केबिल से गला घोंट दिया। घर पर मौजूद बेटे के सामने ही पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना रावतपुर के राणा प्रताप नगर की है। घटना के बाद बेटे ने अपनी मां को फोन पर मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला मायके से अपने भाई के साथ घर पहुंची और पति के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

लड़के के साथ चल रहा रहा प्रेम प्रसंग
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर मौके का मुआयना किया। हत्या की वजह बेटी का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। राणा प्रताप नगर निवासी श्याम बहादुर जयपुर में काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी संगीता बेटी अर्चना और बेटे हर्ष के साथ रहती हैं।

यह भी पढ़ें: सात घंटे में टूटा सात फेरों का बंधन, जानिए दुल्हन ने क्यों तोड़ा रिश्ता?

अर्चना रामलला स्कूल में पढ़ती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से श्याम नगर निवासी लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी पिता को हो गई थी। इससे वह नाराज रहता था। इसी बात को लेकर रविवार की रात घर में लड़ाई भी हुई थी।

बेटी की गला घोंटकर कर दी हत्या
इसके बाद पति श्याम बहादुर ने पत्नी को मायके जाकर छोड़ दिया। इधर सोमवार सुबह 11 बजे पिता ने अपनी बेटी अर्चना की केबिल से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को जानकारी अर्चना के मामा सूरज ने थाने जाकर बताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया, “बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर ही पिता ने हत्या की है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।”