23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबदबा तो रहेगा…संजय सिंह की जीत पर हाथ में बैनर लेकर बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने कसा तंज

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह WFI के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके बाद बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक बेटे ने हाथ में बैनर लेकर विपक्षियों पर तंज कसा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Dec 21, 2023

Brijbhushan Singh son took a comment at Sanjay Singh with a banner in his hand becoming WFI President

दबदबा रहेगा लिखा हुआ बैनर हाथ में लेकर खड़े हुए विधायक प्रतीक भूषण सिंह।

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह WFI के चुनाव में अपनी प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को हराया दिया है। संजय सिंह अब WFI के नए अध्यक्ष बन गए हैं। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने पहले ही दावा कर दिया था कि संजय सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनेंगे। संजय सिंह के जीतने के बाद बृजभूषण शरण सिंह के समर्थक काफी खुश हैं। वहीं, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने एक सोशल मीडिया 'X' पर हाथ में बैनर लिए हुए एक फोटो पोस्ट की है। बैनर में लिखा है कि दबदबा तो है, दबदबा तो रहेगा। अब ये पोस्ट तेजी से शेयर की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बृजभषण के करीबी संजय सिंह बने WFI के नए अध्यक्ष, बृजभूषण सिंह ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

संजय सिंह को मिले 40 वोट

बता दें कि कुश्ती संघ के चुनाव में अध्यक्ष प्रत्याशी संजय राय ने अनीता श्योराण को बुरी तरह से हराया है। संजय सिंह को 48 में 40 वोट मिले, जबकि अनीता श्योराण को मात्र 8 मिले। संजय सिंह को 'बबलू' भी कहा जाता है। संजय सिंह वर्तमान में वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। वह कुश्ती संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर भी रहे हैं।

वाराणसी कुश्ती संध के अध्यक्ष है संजय सिंह
संजय सिंह यूपी के चंदौली जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वो परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं। संजय सिंह बबलू करीब 15 साल से अधिक समय से कुश्ती संघ से जुड़े हैं। वे बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष का कार्य संभाला। 2009 में राज्य कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। भारतीय कुश्ती संघ का मान बढ़ाने के लिए संजय सिंह ने कई बार विदेश यात्राएं भी की हैं।

यह भी पढ़ें: टॉयलेट के लिए रास्ते में उतरी दुल्हन गायब, सड़क पर दो घंटे इंतजार करता रहा दूल्हा