7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईद की रात भाई ने ही भाई पर किया चाकुओं से हमला, बीवी-बच्चे सो रहे थे बगल में

पूरे देश जहां शनिवार को ईद की खुशियां मना रहा था, वहीं राजधानी में एक भाई ने ही अपने भाई का उसके बच्चों के सामने चाकुओं से हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 17, 2018

Murder

Murder

लखनऊ. पूरे देश जहां शनिवार को ईद की खुशियां मना रहा था, वहीं राजधानी में एक भाई ने ही अपने भाई का उसके बच्चों के सामने चाकुओं से हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया। दरअसल काकोरी इलाके में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई पर सोते समय चाकू से कई वार किए। वहीं भाई के बगल में सो रहे उसके बच्चों व पत्नी ने घबराई स्थिति में पता का बचाव करना चाहा तो आरोपी ने उनपर भी ताबड़तोड़ हमले कर दिए। चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने युवक को पकड़ा व घोयलों के अस्पताल भर्ती कराया। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- नीली साड़ी पहनी इस महिला के यहां आने से सभी अधिकारियों के उड़े होश, किया ये ऐलान...

कहां का है मामला-

मामला कस्बा काकोरी हौदा तालाब का है जहां के निवासी राईस अहमद उर्फ मुन्ना पुत्र सईदू की एक कॉस्मेटिक की दुकान है। वह शनिवार देर रात करीब 2 बजे अपने घर पर अपनी पत्‍‌नी नाजमा, दो बेटी इंशा, आनम और बेटे हमजा के साथ छत पर सो रहा था। तभी उसका छोटा भाई शोएब वहां पहुंच गया और भाई को सोता देख उसपर चाकुओं से कई हमले कर दिए। यह देख पास में सो रहे उकसे बच्चे व पत्नी जाग हए और शोएब के हाथ में चाकू देख सभी के होश उड़ गए। सबने राईस अहमद को बचाने की कोशिश की तो उनपर भी शोएब ने हमला कर दिया। वहीं चीख पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची ने हमलावर छोटा भाई को गिरफ्तार कर लिया व मामले की जांत में जुट गई।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने टीले वाली मस्जिद से की बड़ी घोषणा, योगी सरकार पर दिया चौकाने वाला बयान